राजू अनेजा, गदरपुर। प्रदेश के मुख्य पुष्कर सिंह धामी द्वारा भ्रष्टाचार पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत विजिलेंस टीम को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है विजिलेंस की टीम ने केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक दारोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दरोगा का नाम मोहन बोरा बताया जा रहा है। हालांकि रिश्वत की रकम कितनी है इस बात की कोई जानकारी अभी तक मिली है। थाने के बाहर पत्रकारों का हूजूम उमड़ पड़ा है। लेकिन किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो दरोगा मोहन बोरा से विजिलेंस टीम पूछताछ कर रही है, और थाने का मुख्य गेट बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि थाना केलाखेड़ा के नजदीक ही एक चाय का खोखा है,जिसे लेकर मीडिया में यह खबरें आ रही थी कि उक्त खोखा रिश्वत का अड्डा बना हुआ है। वहीं अब देखना यह है कि जिले के तेजतर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी आरोपी दरोगा के खिलाफ क्या एक्शन लेते हैं। फिलहाल हमारी नजर इस खबर पर बनी रहेगी।
ताजा खबर
- भारतीय सेना में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: AOC ने निकाली ग्रुप C के 2,615 पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
- मतदाता सूची पुनरीक्षण पर लालकुआं में सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर लगाया फर्जी आपत्तियों का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- रुद्रपुर के दो प्रधान आबकारी निरीक्षकों का पिथौरागढ़ तबादला: दीपक दुबे को धारचूला और संतोष लोहनी को मुनस्यारी भेजा गया
- रुद्रपुर में रिंग रोड अंडरपास पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल व बच्चा बाल-बाल बचा
- 2027 के चुनाव से पहले एक्शन मोड में भाजपा: संगठन और राष्ट्रवाद के दम पर बिछाई चुनावी बिसात, 16 व 18 अगस्त को होगी क्षेत्रवार समीक्षा
- मोटाहल्दू सहकारी समिति के विभाजन का विरोध: 47वें वार्षिक अधिवेशन में नई समिति न बनाने का प्रस्ताव पारित, 24.92 करोड़ का बजट मंजूर
- हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में
- खरगे की हल्द्वानी सभा के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज: गुटबाजी, नेताओं की दूरी और बगावत की अटकलों से बढ़ा सियासी पारा
- रुद्रपुर: बिगवाड़ा भट्टा के पास मैदान में मिला अज्ञात युवक का शव, हड़कंप; पुलिस शिनाख्त और जांच में जुटी
- उत्तराखंड में 2027 के चुनावी समर की बिसात बिछनी शुरू: भाजपा ने जारी किया डेढ़ महीने का रोडमैप, कांग्रेस की 17 अगस्त को दिल्ली में अहम बैठक

