लालकुआं: चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में लहराया परचम; मिट्टी की गुणवत्ता पर किए गए शोध प्रोजेक्ट से राज्य स्तर के लिए हुआ चयन

खबर शेयर करें -
लालकुआं (नैनीताल)। चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लालकुआं की होनहार छात्राओं ने 32वीं नेशनल चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस (एनसीएससी) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर से राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय की कक्षा नौ की छात्राओं पूनम कार्की (टीम लीडर) और सुहाना राजभर ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा और शोध कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों को प्रभावित किया।

फैक्ट्री के कारण कृषि भूमि की मिट्टी की गुणवत्ता में आ रही गिरावट पर किया गहन शोध

छात्राओं ने इस वर्ष की मुख्य थीम ‘स्थिरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार’ तथा उप-थीम ‘भोजन, कृषि और स्वास्थ्य’ के अंतर्गत अपना शोध प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। उन्होंने बिंदुखत्ता के राजीव नगर क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री के कारण आसपास की कृषि भूमि की मिट्टी की गुणवत्ता में आ रही गिरावट के आकलन पर गहन शोध कार्य किया। छात्राओं की इस महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपलब्धि में गाइड टीचर सुमित पांडे के साथ-साथ मेंटर्स तरुण भट्ट, प्रतिभा जोशी, हर्षित सामंत एवं विनय जोशी ने निरंतर सहयोग और कुशल मार्गदर्शन प्रदान किया।

विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई, राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन का जताया विश्वास

छात्राओं की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के फाउंडर डायरेक्टर बसंत पांडे, प्रधानाचार्या डॉ. प्रीति सिंह, मैनेजमेंट डायरेक्टर सुनीता शर्मा पांडे, कोऑर्डिनेटर शेर सिंह कोरंगा एवं विद्यालय अध्यक्ष बी. भट्ट ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। प्रबंधन ने कहा कि ऐसी उपलब्धियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, शोध और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करती हैं।
सभी पदाधिकारियों ने चयनित छात्राओं एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने पूर्ण विश्वास जताया कि दोनों छात्राएं राज्य स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।
यह भी पढ़ें 👉  बाली की पैरवी पर धामी ने दिखाई दरियादिली, पूरे उत्तराखंड के व्यापारियों को 150% से 15% शुल्क की बड़ी राहत!
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बगैर मुखबिर के आखिर कैसे पहुंचेंगे अपराधियों के गिरेबान तक पुलिस के हाथ? आधुनिक संसाधनों से लैस पुलिसिंग के बीच कमजोर पड़ता सूचना तंत्र! !