चोरों ने शराब दुकान की दीवार तोड़कर की चोरी, नकदी के साथ ही ब्रांडेड शराब की बोतलें भी ले उड़े

खबर शेयर करें -

रामनगरः नैनीताल के रामनगर के पिरूमदारा क्षेत्र में दुकान की दीवार तोड़कर चोरों ने चोरी करते हुए पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी. चोरों ने दुकान से नकदी के साथ ही हजारों का सामान भी चुला लिया. दुकान स्वामी ने पुलिस को मामले पर तहरीर दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटना स्थल के आस-पास सीसीटीवी कैमरों से चोरों को ढूंढने का प्रयास कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची पुनरीक्षण पर लालकुआं में सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर लगाया फर्जी आपत्तियों का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

घटना के मुताबिक, मंगलवार रात पीरुमदारा क्षेत्र में स्थित विपिन कांडपाल की शराब की दुकान पर चोरों ने सेंध लगाई. चोरों ने दुकान के पीछे दीवार तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने दुकान से 10 हजार रुपए कैश और हजारों रुपयों की ब्रांडेड शराब की बोतलें चोरी की. दुकान स्वामी विपिन कांडपाल ने बताया कि 15 दिन पूर्व भी अज्ञात चोरों द्वारा उनकी दुकान में चोरी करने का प्रयास किया गया था. दो चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुए थे. पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार भी किया था लेकिन दूसरा चोर अभी भी पुलिस के गिरफ्त से दूर है. उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 14 अगस्त को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, शिक्षकों को भी छुट्टी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के कोसी बैराज पर हादसा: कार को बचाने के चक्कर में नहर में गिरा रेत से भरा कैंटर, चालक-परिचालक चोटिल