नैनीताल के होटल में पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, लखीमपुर खीरी से घूमने आया था पर्यटक

खबर शेयर करें -

नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक की होटल परिसर में टहलने के दौरान मौत हो गई। होटल प्रबंधन और पर्यटक के परिजन मूर्छित अवस्था में लेकर उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने पर्यटक को मृत घोषित कर दिया।

बीडी पांडे अस्पताल के डॉक्टर हाशिम अंसारी ने बताया उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से घूमने के लिए कुछ लोग नैनीताल पहुंचे थे। जिसमे से 53 वर्षीय प्रदीप कुमार की होटल में तबीयत बिगड़ने की शिकायत पर परिजन उन्हें बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज महेश सिंह भैंसोड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य अतिथि मोहन कुड़ाई ने दिया प्रेरणादायी संदेश

प्रथम दृष्टिया मौत का कारण हृदयघात लग रहा है। जानकारी देते हुए मल्लीताल कोतवाली के एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया अस्पताल से पर्यटक की मौत की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीसी पेपर मिल लालकुआं में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने किया ध्वजारोहण, सुरक्षा और गुणवत्ता का दिया संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा: आवारा बैल से टकराई सिपाही की बाइक, सीने में सींग घुसने से कांस्टेबल भुवन आर्या की मौत