सल्ट से बीजेपी विधायक महेश जीना के गनर का मारपीट और धमकाने का वीडियो आया सामने

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा: सल्ट विधानसभा विधायक महेश जीना के गनर का लोगों के साथ मारपीट और धमकाने का वीडियो सामने आया है. जिसमें वह धमकाते हुए लोगों से यह कह रहा है कि ”मैं मुरादाबाद का रहने वाला हूं और पूर्व में 302 के तहत जेल भी जा चुका हूं. इसलिए मुझे हल्का मत समझना.” यही नहीं एक अन्य वीडियो में वह लोगों के साथ मारपीट करता हुआ भी नजर आ रहा है.

बताया जा रहा कि यह वीडियो सल्ट के विधायक महेश जीना के गनर का है, जोकि  सल्ट विधायक महेश जीना और बीजेपी नेता गिरीश कोटनाला के बीच मारपीट का मामला सामने आया था. उस वक्त दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमले के आरोप लगाए थे. अब यह वीडियो सामने आने के बाद विधायक के गनर पर भी सवाल उठने लगे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  पांडे का राम प्रेम बना सियासी चर्चा का सबब, जन्मदिन समारोह में गर्मजोशी से मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक पारा

यह भी पढ़े 👉 उत्तराखंड की राजनीति में 21 साल से चली आ रही है यह अनोखी परंपरा, क्या धामी इसे तोड़ पाएंगे!

सल्ट से पूर्व जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेस नेता नारायण रावत का कहना है कि यह वीडियो सल्ट विधायक महेश जीना के गनर का है. नारायण रावत ने बताया कि विधायक के गनर द्वारा विगत गिरीश कोटनाला व उसके साथियों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया. यह गनर खुद कह रहा है कि वह 302 के तहत जेल जा चुका है. ऐसे में उत्तराखंड पुलिस महकमे ने आखिर इसकी नियुक्ति कैसे कर दी है. यही नहीं ऐसे व्यक्ति को विधायक का गनर कैसे बना बना दिया गया, यह काफी गंभीर विषय है.

रावत ने आरोप लगाया है कि आज विधायक और उसके गनर की गुंडागर्दी से आम जनता में भय का माहौल है. उन्होंने उत्तराखंड सरकार और पुलिस के आलाधिकारियों से मांग की है कि ऐसे गनर के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए. वहीं, इस मामले में अल्मोड़ा के एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि यह वीडियो उनके संज्ञान में आने के तत्काल बाद ही गनर को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही मामले की जांच सीओ रानीखेत को सौंपी गई है.
यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बारिश का कहर: हवालबाग के उडयूडा में मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अंतर-धार्मिक विवाहों पर कस सकता है शिकंजा: धामी सरकार ला रही है नया 'निकाहनामा' नियम, रजिस्टर्ड मौलवी ही करा सकेंगे निकाह