विधवा ने की ससुराल वालों की शिकायत पुलिस में तो देवर ने अपनी गर्भवती पत्नी को छत से फेंका, जानें क्यों

खबर शेयर करें -

आगरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी को छत से फेंक दिया। उसे विधवा भाभी की ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत करने की सजा मिली। दरअसल, ससुरालीजनों के उत्पीड़न की पुलिस से शिकायत विधवा को भारी पड़ गई।

शिकायत से आक्रोशित देवर ने अपनी पांच महीने की गर्भवती पत्नी व विधवा की बहन को छत से फेंक दिया। छत से गिरने से गर्भवती की पैर की हड्डी टूट गई। डौकी पुलिस ने एक महीने बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की।

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर की शर्मनाक करतूत; सिर के गहरे घाव पर टांकों की जगह लगा दी 'स्टेपलर' की पिन, वीडियो वायरल होने पर भड़का गुस्सा

परिजन मंगलवार को घायल बेटी को पलंग पर लेकर पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे। पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने थानेदार को आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डेरा सरस, नाई की मंडी रहने वाली सुशीला और सुनीता को अपने परिजनों के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचीं थीं। सुशीला ने बताया कि आठ वर्ष पहले दोनों बहनों की शादी नगला देवहंस, डौकी के रहने वाले महेश और राहुल से हुई थी। दोनों बहनों के पति भी सगे भाई हैं। सुशीला के पति महेश की एक वर्ष पहले मृत्यु हो गई। इसके बाद छोटी बहन का पति राहुल और ससुराल वालों ने उनका उत्पीड़न आरंभ कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर की शर्मनाक करतूत; सिर के गहरे घाव पर टांकों की जगह लगा दी 'स्टेपलर' की पिन, वीडियो वायरल होने पर भड़का गुस्सा

सुशीला ने बताया कि राहुल और ससुराल वालों ने 21 जुलाई की रात को उसे बुरी तरह पीटा। वह घर से निकलकर थाने शिकायत करने जा रही थी। इससे आक्रोशित देवर राहुल ने पत्नी सुनीता को दो मंजिला मकान की छत से फेंक दिया। प्रथम तल की छत से फेंकने के चलते सुनीता के एक पैर की हड्डी टूट गई। रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है। इससे पहले भी विधवा ने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत की थी जिसकी सजा उसकी बहन को दी गई। अब दोबारा मामले में शिकायत दर्ज की गई है।