मजदूर की नाबालिग बेटी पर तेजाब डालने की धमकी देकर युवक करता था अश्लील हरकतें, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पोस्को सहित संगीन धाराओं में किया मुकदमा दर्ज

The young man used to commit obscene acts by threatening to throw acid on the minor daughter of the labourer, on the complaint of the family members, the police arrested the accused youth and filed a case under serious sections including POSCO

खबर शेयर करें -
राजू अनेजा,लालकुआं। नगर के संजय नगर बजरी कंपनी मैं ऐसा मामला सामने आया है जिसका सुनने के बाद हर किसी की रुह कांप जाएगी यहां एक युवक मजदूर की नाबालिग बेटी  को तेजाब डालने का खौफ दिखाकर अश्लील हरकतें करता था कुछ दिनों तक गुमसुम रहने वाली नाबालिग बेटी ने आखिरकार परिजनों के आगे  डरते डरते सारी बात कह डाली इधर परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पोस्को सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
बेटी के पिता ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है कुछ दिनों से बजरी कंपनी निवासी  सुरेश ठाकुर उसकी नाबालिग बच्ची को रोजाना डरा धमका कर अश्लील हरकतें करता है तथा किसी को भी बताने पर उसके ऊपर तेजाब से हमला करने की धमकी दे रहा है। बच्ची इस बात से काफी डरी और सहमी हुई है  और उसने जैसे तैसे अपने परिजनों को यह बात बता दी। इधर परिजनों द्वारा आरोपी युवक के खिलाफ दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पोस्को सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है इस दौरान कोतवाल डीआर वर्मा ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें एवं उनके गुमसुम या परेशान रहने पर उनसे बातचीत करें। क्या पता नाबालिक बच्चे डरे और सहमें हो और उनके साथ हो रही किसी अनहोनी की जानकारी वह अपने माता-पिता को देने से कतरा रहे हो और संभव हो सके तो ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। इधर खबर लिखे जाने तक आरोपी युवक को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के जंगलों में कोहराम: सुरई रेंज में 8 माह की टाइगर शावक और किलपुरा रेंज में नर हाथी का मिला शव; आपसी संघर्ष में मौत की आशंका
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: कार्यालय में पुताई करने वाले शातिर पेंटर ने ही उखाड़ा था शटर, ₹3.17 लाख नकद और दस्तावेज बरामद