राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के आगामी कार्यक्रम को लेकर कांग्रेसियों में भारी उत्साह: नंदन दुर्गापाल और मोहन कुड़ाई ने जनता से ऐतिहासिक स्वागत की अपील की

खबर शेयर करें -

लालकुआं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आगामी उत्तराखंड दौरे और कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल तथा वरिष्ठ नेता मोहन कुड़ाई ने क्षेत्र की देवतुल्य जनता और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने की अपील की है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन संगठन में भरेगा नई ऊर्जा: दुर्गापाल
तैयारियों का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए हेमवती नंदन दुर्गापाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आगमन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है और उनका यह दौरा संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने जनता से करबद्ध प्रार्थना करते हुए कहा कि क्षेत्रवासी और कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंचकर अपने प्रिय नेता का अभूतपूर्व स्वागत करें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए विभिन्न टीमें गठित की गई हैं, जो जल व्यवस्था, बैठक व्यवस्था और सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रही हैं।
धामी सरकार के कुशासन के अंत की शुरुआत: गणेश गोदियाल
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी का देवभूमि आगमन कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और संकल्प का संचार करेगा. उन्होंने कहा, “प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन, लगातार होते भर्ती घोटालों, बेलगाम महंगाई और कानून-व्यवस्था की बदहाली से तंग आ चुकी है. 8 अगस्त को हल्द्वानी की धरती से जो हुंकार भरी जाएगी, वह इस दमनकारी सरकार के अंत की शुरुआत करेगी. कांग्रेस हर बूथ स्तर पर जनता के मुद्दों को लेकर तैयार है और यह रैली ऐतिहासिक रूप से सफल होगी.”
कुमाऊं की जनता भाजपा को सिखाएगी सबक: राहुल छिमवाल
नैनीताल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने जिले भर की तैयारियों की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि इस रैली को लेकर न केवल कार्यकर्ताओं में, बल्कि आम जनता में भी भारी उत्साह है. उन्होंने कहा, “हल्द्वानी कुमाऊं का केंद्र है और यहां पहाड़ व मैदान दोनों क्षेत्रों से रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ने वाली है. जिला कांग्रेस कमेटी ने रूट, पार्किंग और जनसभा स्थल की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। जिला प्रशासन की अनुमति भी अंतिम चरण में है. नैनीताल जिले का एक-एक नागरिक इस जनसभा में शामिल होकर जनविरोधी सरकार को कड़ा संदेश देगा
लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए मजबूत स्तंभ हैं खड़गे: मोहन कुड़ाई
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहन कुड़ाई ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे का नेतृत्व देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एक मजबूत स्तंभ है। उनके विचारों को सुनने और क्षेत्र से कांग्रेस की आवाज को बुलंद करने के लिए हर वर्ग, युवाओं और आमजन में भारी उत्साह है। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त रूप से विश्वास जताया कि क्षेत्र की जागरूक जनता हमेशा की तरह कांग्रेस की नीतियों पर भरोसा जताते हुए इस कार्यक्रम को एक ऐतिहासिक उत्सव का रूप देगी।
यह भी पढ़ें 👉  8 अगस्त को हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: खरगे की महारैली को लेकर तैयारियां तेज, प्रमोद कलोनी ने बताया ऐतिहासिक मोड़
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी, सामान्य वर्ग को भी मिलेगी गौ पालन योजना में 75% सब्सिडी