मोबाइल, चमड़ा, मेडिकल उपकरण… बजट में आम आदमी की मौज, सस्ते हो गए ये सामान

खबर शेयर करें -

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में वित्त वर्ष 2025 का आम बजट पेश कर रही हैं. इस बजट पर आम जनता से लेकर व्यापार जगत की भी नजरें टिकी हुई हैं. बजट में आयकर से जुड़ी घोषणाओं के साथ-साथ कई ऐसे ऐलान होने की संभावना है, जो रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े सामान की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं.

बजट के दौरान वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि मोबाइल फोन, एलईटी, एलसीडी टीवी और चमड़े के उत्पाद सस्ते होंगे. सरकार ने मेडिकल उपकरण और कैंसर से जुड़ी दवाइयों के दामों में कटौती की घोषणा की है. इसके अलावा भारत में बने कपड़े भी सस्ते होंगे.

यह भी पढ़ें 👉  हरीश रावत के हरिद्वार से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर दिनेश अग्रवाल का तंज: बोले- जनता पहले ही सुना चुकी है अपना फैसला

सरकार आम तौर पर कुछ सेक्टर्स पर टैक्स बढ़ाती है या आयात शुल्क में बदलाव करती है, जिससे कुछ उत्पाद महंगे हो जाते हैं, तो कुछ की कीमतें घट जाती हैं. आइए जानते हैं, इस बार के बजट से किन चीजों के दाम सस्ते और महंगे हुए हैं.

इन चीजों के कम हुए दाम

स्मार्टफोन और लैपटॉप होंगे सस्ते- बजट के बादमोबाइल फोन, एलईटी, एलसीडी टीवीसस्ते हो गए हैं.मोबाइल और लैपटॉप इंडस्ट्री ने सरकार से इम्पोर्ट ड्यूटी कम करने की मांग की थी.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पीएमजीएसवाई 4.0 का बड़ा विस्तार: ₹1,707 करोड़ से बनेंगी 184 सड़कें, 309 दुर्गम गांव पहली बार मुख्य सड़क से जुड़ेंगे

इसके अलावा 36 प्रकार के कैंसर दवाएं और मेडिकल उपकरण सस्ते हुए हैं. भारत में बने कपड़े और मोबाइल फोन बैटरी भी सस्ते हो गए हैं. कुल 82 सामानों से सेस हटाया गया है. जिसमें लेदर जैकेट, जूते, बेल्ट, पर्स, ईवी वाहन, LCD, LED, टीवी और हैंडलूम कपड़े शामिल हैं.

क्या हुआ महंगा?

वहीं, फ्लैट पैनल डिस्प्ले, टीवी डिस्प्ले और फैबरिक खरीदना महंगा होगा. वित्त मंत्री ने आइटम कोड- 7113 के लिए सीमा शुल्क कम कर दिया है. यह आइटम कोड आभूषण और उसके पार्ट्स को लेकर हैं. वर्तमान में इन चीजों पर सीमा शुल्क 25% है. अब बजट में इसे घटाकर 20% कर दिया गया है. प्लेटिनम फाइंडिंग्स पर सीमा शुल्क पहले के 25% से घटाकर 5% कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज में चुनावी हलचल तेज, कोषाध्यक्ष पद के लिए खुशी मेहता ने दाखिल किया नामांकन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad