खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था, तभी हुआ यह हादसा

खबर शेयर करें -

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में धनौल्टी मार्ग पर बासाघाट के पास एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई. हादसा देर रात को हुआ. बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ बासाघाट घूमने के लिये गया था, तभी अचानक से उसका पैर फिसल गया और बैलेंस बिगड़ कर खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक चांद आरिफ अंसारी पुत्र सलीम अंसारी निवासी मलिंगार रोड कैंट मसूरी उम्र 34 वर्ष अपने दोस्तों के साथ धनौल्टी मार्ग पर बासाघाट के पास घूमने गया था. तभी वहां अचानक से उसका पैर फिसल गया और वो सीधा खाई में जा गिरा. चांद आरिफ अंसारी के दोस्तों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: मुख्य बाजार में तेज रफ्तार वाहन ने ली बुजुर्ग की जान; सब्जी लेकर घर लौट रहे कुंवर सिंह गड़िया की मौत, क्षेत्र में शोक

मसूरी कोतवाली संतोष कुंवर भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन चांद आरिफ जिस खाई में गिरा था, वो काफी गहरी थी. इसीलिए पुलिस ने एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया. एसडीआरएफ की टीम और फायर ब्रिगेड के जवानों में खाई में उतकर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड अलर्ट: कैंची धाम और भवाली के लिए नया ट्रैफिक प्लान; बाहरी वाहनों की एंट्री पर रोक, शटल सेवा का करना होगा उपयोग

बताया जा रहा है कि काफी गहराई में जाकर रेस्क्यू टीम को चांद आरिफ मिला. इसके बाद रेस्क्यू टीम ने आरिफ को खाई से निकाला और उप जिला चिकित्सालय मसूरी भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने आरिफ को मृत घोषित कर दिया. मसूरी कोतवाली संतोष कुंवर ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है. आरिफ के दोस्तों भी पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आँख के ऑपरेशन के बाद श्रमिक की मौत; 8 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप