केमू बस अड्डे के पास घर से लापता हुए बच्चे को पुलिस ने इस तरह किया बरामद

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत केमू बस अड्डे के पास सोमवार को घर के बाहर खेलते समय लापता हुए ढाई साल के बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस ने पूरे मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बच्चे को उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद से बरामद किया है.

बताया जा रहा है कि हल्द्वानी के जवाहर नगर निवासी एक नाबालिग युवक बच्चे को उठाकर रोडवेज बस से नजीबाबाद ले गया. जहां उसने बच्चे को अपने रिश्तेदार के घर छोड़ दिया था. गौरतलब है कि, केमू बस अड्डे के पास राहुल अपने परिवार के साथ रहता था. 15 नवंबर को दोपहर बाद राहुल का ढाई साल का बच्चा दक्ष खेलते-खेलते लापता हो गया था. पूरे मामले में बच्चे के पिता ने बनभूलपुरा थाना में तहरीर देते हुए बच्चे को ढूंढ खोज की गुहार लगाई थी.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बारिश का कहर: हवालबाग के उडयूडा में मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बच्चे की तलाश के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित कर सर्च अभियान चलाया. पुलिस ने शहर के अधिकतर सीसीटीवी खंगाले, जिसके बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग लगा. पुलिस ने तत्पर्ता दिखाते हुए बच्चे को नजीबाबाद से सकुशल बरामद कर लिया. साथ ही पुलिस ने एक नाबालिग सहित उसके रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अंतर-धार्मिक विवाहों पर कस सकता है शिकंजा: धामी सरकार ला रही है नया 'निकाहनामा' नियम, रजिस्टर्ड मौलवी ही करा सकेंगे निकाह

यह भी पढ़े 👉 संतान पाने के लिए इस मंदिर में कड़कड़ाती ठंड में रातभर दीया लिए खड़े रहे 147 दंपति

थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के आधार पर युवक की पहचान की गई. आरोपी नाबालिग युवक बच्चे को पहले अपने घर हल्द्वानी स्थित जवाहर नगर ले गया. जिसके बाद से वह रोडवेज बस से बच्चे को नजीबाबाद ले गया. जहां उसने बच्चे को अपने रिश्तेदार के घर में रखा था. पुलिस पूरे मामले में रिश्तेदार और युवक से पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी में लापता बिंदुखत्ता निवासी राम सिंह का शव गौलापार के पास मिला: 24 घंटे बाद SDRF ने किया बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad