आज 11 अप्रैल 2024 नवरात्रि के तीसरे दिन इन राशियों को सभी संकटों से मिलेगी मुक्ति, पढ़ें अपना राशिफल

खबर शेयर करें -

मेष

आज सहकर्मी आपको धोखा दे सकते हैं। कारोबार से संबंधित यात्रा होने के योग बन रहे हैं। धन सोच-समझकर ही खर्च करें। नए कार्यों की शुरुआत करना उचित नहीं है। अधिकारी वर्ग की आज्ञा का उल्लंघन न करें।

वृष

आज यदि आप नयी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। अपनी छुपी हुई प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करें। सम्मानित लोगों के बीच आपकी पैठ मजबूत होगी। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन

आज अपने प्रतिद्वंद्वियों को हल्के में न लें। आपका मन उदास हो सकता है। व्यवसाय में अपेक्षित परिणाम न मिलने के कारण कुछ बदलाव को लेकर सोच सकते हैं। विवाहेतर संबंधों से दूर रहें। परिवार व समाज में प्रतिष्ठा की चिंता रहेगी।

कर्क

आज आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। सभी तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में नए अनुबंध होने की संभावना बन रही है। धार्मिक क्रियाकलापों में आप भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आज 1 जुलाई 2025, मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

सिंह

आज आय के साधनों में वृद्धि होगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। अपनी कार्यशैली से अधिकारी वर्ग संतुष्ट रहेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। परिजनों के साथ अपने मन की बातें शेयर करेंगे।

कन्या

आज उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। गुरुजनों से चर्चा और राय लेकर नया काम शुरू करें। आपके सद्गुणों की लोग प्रशंसा करेंगे। घर की बातें बाहर वाले लोगों से शेयर न करें। रिटेल व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा। मन की नकारात्मकता दूर होगी।

तुला

आज धन से जुड़े मामलों में लापरवाही करना उचित नहीं है। अनावश्यक खर्चों में कटौती करें। अपने आसपास के लोगों से सावधान रहें। आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर सकते हैं। थकान की वजह से आप अपने कार्यों में ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आज 1 जुलाई 2025, मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

वृश्चिक

आज दिन का शुरुआती भाग बहुत शुभ रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्युत उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। जिस किसी बात से आप प्रसन्न होंगे उसी बात पर आपको दुखी होना पड़ेगा।

धनु

आज आय के नए स्रोत विकसित होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। अपने काम दूसरों के भरोसे छोड़ने से बचें। अविवाहित लोगों के विवाह संबंधित बात आगे बढ़ सकती है। बहुत शुभ व उत्साहवर्धक रहेगा। आपके पक्ष में रहने वाला है।

मकर

आज अपने खर्चो पर धीरे-धीरे नियंत्रण पा लेंगे। प्रेमी जन के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। जॉब में उच्चाधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। लोग आपके विचारों से सहमत होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आज 1 जुलाई 2025, मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

कुंभ

आज व्यर्थ की बातों पर ज्यादा समय बर्बाद न करें। आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ अनबन रहने की आशंका है। धैर्य और संयम के साथ काम करें। किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा न करें।

मीन

आज पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ी बिजनेस डील मिल सकती है। अपने मन की बातें प्रेमी जन से साझा कर सकते हैं। आपकी व्यवहार कुशलता की प्रशंसा होगी। अपने काम का विस्तार करने का विचार बनाएंगे।