आज बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, सभी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में आज पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के सभी जिलों में बारिश होगी. बुधवार को हुए बारिश से कई पहाड़ी जिलों में जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया था. ऐसे में आज होने वाली बारिश से सावधान रहने की सलाह दी गई है.

आज सभी जिलों में होगी बारिश: मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी जिले में अधिकांश जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी. ऐसी ही बारिश की भविष्यवाणी चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल जिलों के लिए भी की गई है. हरिद्वार जिले में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है. कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में अधिकांश जगह हल्की और मध्यम बारिश का अलर्ट दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  निगम में नौकरी के नाम पर काला बाज़ारी ! अंदर के खेल को आखिर बाहर से कौन दे रहा है कमान?

बुधवार को बारिश और ओलों ने मचाई तबाही: उत्तराखंड में बुधवार को हुई बारिश ने कई जगह जमकर तबाही मचाई है. चमोली जिले के थराली में तीन घंटे तक लगातार हुई बारिश से नदी और नाले उफना गए. इस दौरान नालों में आए मलबे में कई गाड़ियां दब गईं. राज्य के कई हिस्सों में दिन में ही बादलों ने आसमान को ऐसा ढका कि जैसे रात हो गई हो. इस दौरान बिजली कड़कने और बादलों की भयानक गर्जन से लोग डर गए थे.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले के 45 स्कूलों को नोटिस: फीस वृद्धि और कॉपी-किताबों की मनमानी पर CEO सख्त; 20 अप्रैल तक मांगा जवाब

पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी: कई जगह ओलावृष्टि हुई. ओलों से सरसों, आड़ू और माल्टा की फसलों को नुकसान पहुंचा है. हालत ये थी कि खेत और क्यारियां ओलों से सफेद नजर आने लगीं. इसके साथ ही ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई. गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ, रुद्रनाथ, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी में बर्फबारी हुई.

यह भी पढ़ें 👉  “जम्मू घूमकर लौट रहे परिवार को सिस्टम का झटका! वंदे भारत का कंफर्म टिकट बना वेटिंग”रेलवे पर उठे सवाल