आज उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, मुखवा मंदिर में पूजा-अर्चना, हर्षिल में जनसभा को करेंगे संबोधित

खबर शेयर करें -

पीएम मोदी गुरुवार को देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर जा रहे हैं. जहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. पीएम मोदी सबसे पहले सुबह करीब साढ़े नौ बजे मुखवा गांव पहुंचेंगे.

जहां वह मुखवा मंदिर में मां गंगा की शीतकालीन प्रवास स्थल पर दर्शन करेंगे. उसके बाद पीएम मोदी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी सुबह करीब 10:40 बजे एक पैदल यात्रा बाइक रैली को भी हरी झंडी दिखाएंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर्षिल में एक सार्वजनिक जनसभा को संबोधित करेंगे.

हर दिन गंगोत्री पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ से कमलेश चंदोला की चुनावी हुंकार, भाजपा की हैट्रिक जीत का किया दावा

बता दें कि उत्तराखंड की धामी सरकार ने इस साल राज्य में शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम की शुरुआत की है. इसके बाद से हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगोत्री पहुंच रहे हैं. इससे पहले भी गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ बद्रीनाथ के शीतकालीन स्थलों पर हजारों श्रद्धालुओं दर्शन पूजा-अर्चना कर चुके हैं. बता दें कि सरकार इस कार्यक्रम के जरिए धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना चाहती है. जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था, होमस्टे समेत राज्य में पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा दिया जा सके.

27 फरवरी को प्रस्तावित था पीएम मोदी का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुरुवार को होने वाले उत्तराखंड दौरा पहले 27 फरवरी को प्रस्तावित था, लेकिन खराब मौसम अन्य कारणों के चलते यह दौरा पूरा नहीं हो पाया. उसके बाद पीएम मोदी के दौरे के लिए 6 मार्च का दिन तय किया गया. पीएम मोदी के दौरे के चलते जिला प्रशासन ने मुखवा में गंगा मंदिर में पूजा-अर्चना हर्षिल में प्रस्तावित जनसभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. पीएम मोदी के स्वागत के लिए मुखवा गांव के प्रमुख रास्तों चौक को फूलों से सजाया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर DM का बड़ा एक्शन; परीक्षा शुल्क अधिकतम ₹600 और TC सिर्फ ₹1 तय, उल्लंघन पर ₹5 लाख तक जुर्माना

मुखवा गांव को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान

पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए मुखवा गांव में खास तौर पर एक व्यू प्वाइंट बनाया गया है. इसी व्यू प्वाइंट से पीएम मोदी हर्षिल घाटी, माउंट श्रीकंठ हॉर्न ऑफ हर्षिल का भी दीदार करेंगे. स्थानीय लोगों के मुताबिक, पीएम मोदी के साथ फोटो फ्रेम में आते ही इस क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी. इसके साथ ही क्षेत्र में ट्रैकिंग पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

यह भी पढ़ें 👉  बेटी के प्रेम विवाह से नाराज मामा ने रची खौफनाक साजिश; भांजे के दुबई जाने से पहले सरेराह चाकू गोदकर किया कत्ल
Ad