प्रदेश में आज कुछ जिलों में बदल सकता है मौसम करवट, मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में बारिश होने की जताई संभावना

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. प्रदेश में एक ओर जहां सुबह और शाम ठंड अभी भी बरकरार है, वहीं दूसरी ओर दिन में धूप गर्मी का अहसास करा रही है. प्रदेश में आज कुछ जिलों में मौसम करवट बदल सकता है. मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है. लेकिन मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ के नाम पर अवैध वसूली व फर्जीवाड़ा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसटीएफ और पंतनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 75 आरसी, 7 डीएल व लैपटॉप-प्रिंटर बरामद

मौसम विभाग की मानें तो आज एक बार फिर बारिश का संयाेग बन सकता है. मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना जताई है.मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है. प्रदेश के इन पहाड़ी जिलों में बारिश हुई तो उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ने की उम्मीद है. वहीं मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम हल्का कोहरा अभी भी देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  स्वाला-टनकपुर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, गोंडा निवासी युवक की मौत; चार अन्य लोग घायल, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बरहनी रेंज में वन टीम और लकड़ी तस्करों के बीच भीषण मुठभेड़, दोनों ओर से चले 75 से अधिक राउंड; तीन बाइकें व सागौन की लकड़ी छोड़कर फरार हुए तस्कर