आज का राशिफल: 4 जुलाई 2025, शुक्रवार को तुला राशि में गोचर करेंगे चंद्र, जानें 12 राशियों की लाइफ पर कैसा होगा असर?

खबर शेयर करें -

आज 4 जुलाई 2025, शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल:


 

मेष राशि (Aries)

 

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और आप अपने करियर में कुछ ठोस निर्णय ले सकते हैं, जिससे भविष्य में फायदा होगा। साझेदारी में काम करने से लाभ मिलेगा। हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखना ज़रूरी है। सेहत का ध्यान रखें और बाहरी खान-पान से बचें।


 

वृषभ राशि (Taurus)

 

आज आपका झुकाव धार्मिक कार्यों की ओर हो सकता है। कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है, जिससे आपको अतिरिक्त परिश्रम करना पड़ेगा। विपरीतलिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। लोन के प्रयास सफल हो सकते हैं। अनावश्यक खर्चों से बचें और सेहत का ध्यान रखें, खासकर अपच संबंधी समस्याओं से।


 

मिथुन राशि (Gemini)

 

आज का दिन मित्रों के साथ मेलजोल में बीतेगा। वित्तीय मामलों में उत्साह दिखाएंगे और सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। लक्ष्य के प्रति सजग रहेंगे और सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। प्रबंधन संवरेगा और स्मार्ट वर्किंग अपनाएंगे। कारोबार में इच्छित परिणाम मिलेंगे और लाभ में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मुख्यमंत्री भगत दा और दीपेंद्र कोश्यारी का क्षेत्र वासियों को रंगोत्सव का संदेश- "हर घर में हो खुशियों की बौछार, हर दिल में घुले अपनत्व का रंग "

 

कर्क राशि (Cancer)

 

आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक है, क्योंकि आपको एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ मिल सकता है। पुराने निवेश या अटके हुए धन की प्राप्ति भी हो सकती है। व्यवसाय में नई डील या साझेदारी का प्रस्ताव आ सकता है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा, लेकिन जीवनसाथी के साथ बातचीत में संयम रखें।


 

सिंह राशि (Leo)

 

आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक और खुशियों भरा रहने वाला है। कोई बड़ा काम पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं लागू करने का मौका मिलेगा, जिसमें सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के संकेत मिल सकते हैं और किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें।


 

कन्या राशि (Virgo)

 

आज आपको किसी के बहकावे में आकर कोई फैसला लेने से बचना चाहिए और अपने दिमाग से काम लेना चाहिए। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं लागू करने का मौका मिलेगा, जिसमें सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के संकेत मिल सकते हैं और किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मुख्यमंत्री भगत दा और दीपेंद्र कोश्यारी का क्षेत्र वासियों को रंगोत्सव का संदेश- "हर घर में हो खुशियों की बौछार, हर दिल में घुले अपनत्व का रंग "

 

तुला राशि (Libra)

 

आज आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। नवीन प्रयासों पर जोर बनाए रखेंगे और विविध कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। आत्मविश्वास ऊंचा बना रहेगा। रचनात्मकता को बल मिलेगा और वाणी व्यवहार में मधुरता रहेगी। करियर से जुड़ी शुभ सूचना मिलेगी और कारोबार में वृद्धि के योग हैं। वित्तीय विषय बेहतर रहेंगे, लेकिन जल्दबाजी से बचें।


 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

 

आज आपके वित्तीय विषय बेहतर रहेंगे। आप अपने काम निकालने में सफल रहेंगे और सत्ता से जुड़े लोग सहयोगी होंगे। विभिन्न अवरोध शांत रहेंगे। प्रबंधन के मामलों में सक्रियता दिखाएंगे। पैतृक विषय गति पाएंगे। योग्यता प्रदर्शन में आगे बने रहेंगे। लगन से लक्ष्य पाएंगे।


 

धनु राशि (Sagittarius)

 

आज आपको प्रॉपर्टी खरीदते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण फैसले से पहले अच्छे से विचार करें।


 

मकर राशि (Capricorn)

 

आज आपकी अधूरी मनोकामना पूरी होगी और बच्चों से अच्छी खबर मिलेगी। सफलता का भाव बना रहेगा। लाभ वृद्धि के अवसर रहेंगे। पदोन्नति के संकेत हैं। महत्वपूर्ण प्रस्ताव मिलेंगे। सबका सहयोग समर्थन पाएंगे। वार्ताएं हितकर बनी रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मुख्यमंत्री भगत दा और दीपेंद्र कोश्यारी का क्षेत्र वासियों को रंगोत्सव का संदेश- "हर घर में हो खुशियों की बौछार, हर दिल में घुले अपनत्व का रंग "

 

कुंभ राशि (Aquarius)

 

आज का दिन आपके लिए फलदायी रहेगा। प्रेम जीवन से जुड़े मुद्दों को सुलझाएं। मेहनत के साथ पेशेवर चुनौतियों पर जीत पाएं। स्वास्थ्य और धन दोनों ही आपके पक्ष में हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा और विद्यार्थियों को परीक्षा के परिणाम मिल सकते हैं।


 

मीन राशि (Pisces)

 

आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। शांत रहें और समझदारी से निर्णय लें। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने का प्रयास करें। यात्रा के योग बन सकते हैं।


यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत भविष्यफल के लिए किसी अनुभवी ज्योतिषी से सलाह लेना उचित रहेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad