आज का राशिफल 9 मार्च 2024: कैसी रहेगी आपकी राशि, पढ़ें राशिफल

खबर शेयर करें -

12 राशियों का राशिफल आज का

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक होगी। एकतरफ़ा प्यार आपको निराश कर सकता है। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। कलाकार और साहित्यकारों को कोई विशेष अवसर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। नौकरी और बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा हो सकता है।

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– आज भगवान शिव की आराधना करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आज आपका मन मीठे की ओर रहेगा लेकिन खाने-पीने की वस्तुओं में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आज आप अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करें और अपने प्रियजनों को कुछ भी उल्टा- सीधा कहने से बचें। आज विद्यार्थियों का मन किताबों से हट कर अपने दोस्तों के साथ मजे करने को करेगा।

शुभ रंग- पीला

उपाय– शिव मंत्र का जाप करें

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज किसी तरह का नकारात्मक निर्णय ना लें। परिवार को समय देना बहुत जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए शांति और सुकून ले कर आएगा। आज लोग आपको सुनेंगे और आपकी बातों का प्रभाव भी उन पर पड़ेगा। इसलिए बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सावधानीपूर्वक करना बेहद जरूरी है।

शुभ रंग- हरा

उपाय शिवसहस्त्रनाम के जाप से कल्याण होगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज समय पर कार्य न होने से तनाव रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार के वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आज अधिक मेहनत आपको करनी पड़ सकती है इसे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज दोपहर बाद कुछ तनाव भी आप महसूस कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज शनि मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आजकार्यस्थल में होने वाली परेशानियों को आपको पूरी कुशलता से हल करना चाहिए। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। लापरवाही न करें। प्रतिद्वंद्वी परेशानी का कारण बन सकते हैं। कार्यों में असफलता मिलने के कारण आप मानसिक तनाव में रहेंगे। दूसरे लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए आपको अपनी छवि सुधारने और अपने कामकाज को बेहतर करने का हुनर भी सीखना चाहिए। आज आपका मन अशांत रहेगा एक जगह नहीं लगेगा।

शुभ रंग- लाल

उपाय– विष्णु मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आजबकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय सुखमय व्यतीत होगा। यदि कोई समस्या है, तो उसे शान्ति से बातचीत करके सुलझाएँ। लोगों के सामने आपकी अच्छी इमेज बनेगी। जोखिम भरे कामों से धन कमाना चाहते हैं तो यह उम्मीद आपको आगे चलकर बहुत अच्छा परिणाम नहीं देगी। विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई को एक तरफ रख कर अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करना चाहेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– राम रक्षास्त्रोत का पाठ करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज आप इसका पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं। घर में कुछ बदलाव आपको काफ़ी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएँ उनके सामने ज़ाहिर करने में क़ामयाब रहेंगे जो आपके लिए ख़ास हैं। स्वास्थ्य पर अधिक व्यय हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आप बहुत लंबे समय से कुछ अभिव्यक्त करना चाह रहे हैं लेकिन कर नहीं पा रहे हैं।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज सुंदर कांड पढ़ें, प्यार बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। आपकी रचनात्मकता दोस्तों को आपकी ओर खींच सकती है। अपनी बात आप ठीक से कह सकेंगे। आज आप अपने रुके हुए काम को पूरा करने के लिए कुछ ऐसे कदम उठाएंगे जो कि अप्रत्याशित होंगे। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

शुभ रंग- लाल

उपाय– आज हनुमान मंदिर में दीप दान करें, रोग-दोष-कलेश का नाश होगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। परिवार के रिश्तेदारों के साथ चर्चा सकारात्मक होगी। आज कुछ मामलों में आपका दिन अच्छा हो सकता है और कुछ मामलों में संभलकर रहने की जरुरत है। आपके दोस्त आज आपके घर भी आ सकते हैं उनका दिल से स्वागत करें। उनसे मिल कर आपका तनाव बिल्कुल खत्म हो जाएगा।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज सूर्य मंत्र का जाप करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज का दिन नए लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए आपके आपसी झगड़े आज आपके वैवाहिक जीवन में कटुता को बढ़ा सकते हैं। आज आप किसी मुसीबत का हल करने में पूरी तरह से सफल रहेंगे। मुसीबत से बाहर निकलने के लिए आपको अपनों की मदद लेनी चाहिए।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज पार्टनर को खुश करने के लिए उन्हें बाहर घुमाने के लिए ले जा सकते है। किसी भी काम को करने के पहले दोस्तों और अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। बिजनेस में कुछ नया करने का मन बन सकता है। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। आज आप कोई अच्छी योजना बनाने में सफल हो सकते हैं।

शुभ रंग- हरा।

उपाय– शनि मंत्र के जाप से काम बनेगा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। दूसरों को यह बताने के लिए ज़्यादा उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। वाद-विवाद करने से बचें। इसके लिए आप भी पूरी कोशिश करेंगे। लव पार्टनर आपकी मजबूरी समझने की कोशिश करेगा। पार्टनर के साथ समय बीतेगा। उलझी हुई बातें करने से बचना होगा।

शुभ रंग- पीला

उपाय– आज जातक शिव तांडव स्त्रोत का जप करें।