ट्रांजिट कैंप निवासी महिला ने अपने भतीजे पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, जांच सुरु

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने भतीजे पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

बता दें, रविंद्र नगर की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के भाई के बेटे (भतीजे) पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है. महिला ने कैम्प पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि 10 नवंबर को वह घर पर अकेली थी, पति ड्यूटी पर गए हुए थे. सुबह साढ़े 9 बजे जेठ का लड़का राहुल पाल घर में घुस आया और उसे पीछे से पकड़ते हुए जबरदस्ती करने लगा.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"

यह भी पढ़े 👉 हथियार के बल पर डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला ने बताया कि आरोपी राहुल ने उसके साथ अश्लील हरकतें भी की. शोर मचाने पर राहुल ने महिला के मुंह पर कपड़ा लगा दिया. जैसे-तैसे वह राहुल के चुंगल से बच निकली. पीड़िता ने बताया कि इससे पूर्व भी आरोपी युवक द्वारा उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई, लेकिन परिवारिक हस्तक्षेप से मामले को रफा दफा कर दिया गया. पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें 👉  पांडे का राम प्रेम बना सियासी चर्चा का सबब, जन्मदिन समारोह में गर्मजोशी से मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक पारा

ट्रांजिट कैंप थाना इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अंतर-धार्मिक विवाहों पर कस सकता है शिकंजा: धामी सरकार ला रही है नया 'निकाहनामा' नियम, रजिस्टर्ड मौलवी ही करा सकेंगे निकाह
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad