पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले यात्री सावधान, रानीबाग में पुराने पुल की रिटेनिंग वाल गिरी

हल्द्वानी: रविवार की तड़के बरसात के चलते रानी बाग में पुराने पुल की रिटेनिंग वॉल गिर गई। जिससे भीमताल मार्ग में आवाजाही रुक गई है। इधर पुल के बगल में बन रहे निर्माण को सुरक्षित है ।
यह भी पढ़े 👉 उत्तरकाशी में अतिवृष्टि और बादल फटने की घटना, कई घर क्षतिग्रस्त और कई लोग लापता
फिलहाल वाहनों को वाया भवाली भूमिया धार होते हुए भेजा जा रहा है। सहायक कनिष्ठ अभियंता केके पाठक ने बताया कि पुराना पुल की दीवार गिरने से वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए उच्च अधिकारियों से संपर्क किया गया है।
यह भी पढ़े 👉 यह शातिर अपराधी नौकरी के नाम पर पश्चिम बंगाल की सुंदर लड़कियों को जबरन जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलता था
बता दे कि रानीबाग पुल के ठीक बगल में लगभग 8 करोड रुपए की लागत का डबल लेन पुल का निर्माण किया जा रहा है । पुराने पुल से ही वाहनों की आवाजाही की जा रही है। फुलकी रिटर्निंग बाल टूटने से पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

