शांतिपुरी में कार से टकराने के बाद आपस में भिड़ी दो बाइक, दो युवकों की मौत, लालकुआं से बरेली जा रहे दो युवक भी घायल

खबर शेयर करें -

शांतिपुरी: दो बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत वही बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया है।
हल्द्वानी मार्ग पर शांतिपुरी गेट के सामने कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। जिससे बाइक सवार चारों सड़क पर ही गिर गए। बाइक सवार अंकित यादव पुत्र नरेश यादव निवासी सराय तल्फ़ी बरेली व जसबीर सिंह की मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी भिजवा दिए। जबकि घायल सोनू यादव पुत्र अवधेश यादव व दीपज पुत्र राजकुमार निवासी सराय तल्फ़ी बरेली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में भर्ती करवाया है। बताया जा रहा है कि घायल बाइक सवार लालकुआं से बरेली जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के खुर्पाताल में फिर बड़ा हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की XUV, 5 घायल; 2 गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार के बड़े भाई किशोर कुमार का दिल्ली में आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर; रविवार को होगा अंतिम संस्कार