UIDAI ने लॉन्च किया नया आधार कार्ड, जानिए क्या है ये और कैसे मिलेगा आपको

खबर शेयर करें -

आधार कार्ड एक बेहद जरूरी दस्तावेज हाई जिसके बिना अब भारत में कोई भी काम नहीं होता है. भारत के हर नागरिक के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है. यह एड्रेस प्रूफ, जन्म प्रमाण के रूप में भी मान्य है. बैंक के काम से लेकर पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट तक के लिए आधार कार्ड होना जरूरी है. आधार जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई समय-समय पर इससे जुड़ी जानकारियां शेयर करती रहती है. अब इसी क्रम में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक नई सुविधा शुरू की है.

यूआईडीएआई ने हाल ही में एक पीवीसी कार्ड पर आधार विवरण प्रिंट करने के लिए ‘आधार पीवीसी कार्ड’ लॉन्च किया है. इसे विशेषतः सुरक्षा की दृष्टि से लॉन्च किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून में नमी और धुंध का डेरा; चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार

क्या है आधार पीवीसी?

यूआईडीएआई ने जानकारी देते हुए कहा है, ‘आधार पीवीसी कार्ड ऑर्डर करें’ यूआईडीएआई द्वारा शुरू की गई एक नई सेवा है जो आधार धारक को नाममात्र शुल्क देकर अपने आधार विवरण को पीवीसी कार्ड पर मुद्रित करने की सुविधा प्रदान करती है. जिन निवासियों के पास पंजीकृत मोबाइल नंबर नहीं है वे गैर-पंजीकृत / वैकल्पिक मोबाइल नंबर का उपयोग करके भी ऑर्डर कर सकते हैं.’

50 रुपये लगेंगे चार्ज

आपको बता दें कि आधार पीवीसी कार्ड में सुरक्षित क्यूआर कोड होलोग्राम, माइक्रो टेक्स्ट, घोस्ट इमेज, जारी करने और प्रिंट की तारीख, गिलोच पैटर्न और आधार कार्ड धारक की सुविधा के लिए ‘आधार लोगो’ दिया हुआ है. अगर आप भी इसे मंगवाना चाहते हैं तो किसी भी मोबाइल नंबर का उपयोग करके ऑर्डर कर सकते हैं. आप अपने पूरे परिवार के लिए भी केवल एक ही मोबाइल नंबर का उपयोग करके ऑर्डर कर सकते हैं. यूआईडीएआई आधार पीवीसी कार्ड के लिए आपको 50 रुपये का शुल्क देना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

ऐसे ऑर्डर करें आधार पीवीसी

– इसके लिए सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in या https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं.
– अब, ‘ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड’ सेवा पर क्लिक करें और अपना 12 अंकों का आधार नंबर 28 अंकों का नामांकन आईडी दर्ज करें.
– अब यहां आप अपना सुरक्षा कोड दर्ज करें फिर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें.
– अब ‘नियम और शर्तें’ के सामने वाले चेक बॉक्स पर क्लिक करें.
– इसके बाद ओटीपी सत्यापन पूरा करने के लिए ‘सब्मिट’ बटन पर क्लिक करें.
– अब आधार विवरण के प्रिव्यू के लिए एक स्क्रीन पॉप अप होगी उस पर जाएं.
– अब इसके सत्यापन के बाद ‘भुगतान करें’ को चुनें.
– इसके बाद, अगले चरण में, आपको क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई जैसे भुगतान विकल्पों के लिए फी विकल्प दिखने लगेंगे.
– इसके बाद सफल भुगतान हो जाने के बाद आपको डिजिटल हस्ताक्षर वाली एक रसीद प्राप्त होगी जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते है.
– आपको एसएमएस के जरिए सर्विस रिक्वेस्ट नंबर भी मिल जाएगा.