हल्द्वानी में यूकेडी की संवाद बैठक आयोजित, आगामी ‘उत्तराखंड संकल्प यात्रा’ और 2027 चुनाव की रणनीतियों पर मंथन

खबर शेयर करें -
हल्द्वानी। आगामी ‘उत्तराखंड संकल्प यात्रा’ और 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) द्वारा गोलापार स्थित श्री हरिगोपाला पैलेस में एक विशाल संवाद बैठक का आयोजन किया गया। नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कुमाऊं मंडल के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और संभावित विधानसभा प्रत्याशी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, अनुशासन, संकल्प यात्रा के रूट-चार्ट और आगामी चुनावों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेश सिंह नेगी ने किया, जबकि संयोजन की जिम्मेदारी उप-कुमाऊं प्रभारी राजू रोचन व केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट ने संभाली।
अनुशासन और योग्य प्रत्याशियों के चयन पर जोर, काशी सिंह ऐरी ने 2027 चुनाव को बताया जनता की अपेक्षाओं का चुनाव
बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय संरक्षक काशी सिंह ऐरी ने कहा कि 2027 का चुनाव उत्तराखंड की जनता के बुनियादी मुद्दों का चुनाव होगा, साथ ही उन्होंने विधि प्रकोष्ठ को नेगी विवाद पर उच्च न्यायालय में शीघ्र वाद दायर करने के निर्देश दिए। वहीं संसदीय बोर्ड सदस्य भुवन सिंह कांटपाल ने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही, तो पुष्पेंद्र पाठी ने एक से अधिक दावेदारों वाले क्षेत्रों में आपसी सहमति से योग्यतम प्रत्याशी चुनने का सुझाव दिया। केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कुंदन सिंह बिष्ट, संजय कापरी और भादर सिंह ने संकल्प यात्रा के बजट और कार्ययोजना पर प्रकाश डाला।
बैठक में  श्री खलास सिंह बगड़वाल, मोहन सिंह नेगी, हरीश मेवाड़ी, श्याम सिंह नेगी, तारा सिंह नेगी, भुवन चंद जोशी, मोहन चंद कांटपाल, उत्तम सिंह बिष्ट, खीम सिंह बौरा, अशोक सिंह बौरा, पुष्कर सिंह बिष्ट, मोहन सिंह भाटिया, दिवेंद्र सिंह बिष्ट, ललित सिंह, बलवान सिंह नेगी, भरो चंदोला, गंगा सिंह बिष्ट, गौरव जोशी, नीरज बिष्ट, गंगा सिंह मेहरा, चेतन बिष्ट, निक्की क्वेरा, दिनेश सिंह बिष्ट, हरी सिंह क्वेरा, मदन सिंह बिष्ट, पियूष जगी, चंदन सिंह डोधियाल, भुवन सत्यवली, प्रताप सिंह बश्नाल, ग्रीशनाथ गोस्वामी, कुंदन सिंह लटवाल, विजय ध्यानी, देवी शर्मा, राजेंद्र पुनेठा, पहला सिंह मेता, ब्रह्मानंद डालाकोटी, कैलाश भट्ट, कैलाश पांगी, मदन सिंह कठैत, दिनेश जोशी सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें 👉  विश्वकर्मा जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, शिल्पियों और श्रमवीरों के योगदान को सराहा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  विश्वकर्मा जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, शिल्पियों और श्रमवीरों के योगदान को सराहा