नैनीताल: मेडिकल स्टोर का चालान काटने पर हंगामा, कारोबारियों ने 3 घंटे तक बंद रखा बाजार

खबर शेयर करें -

नैनीताल: पर्यटन नगरी नैनीताल के तल्लीताल बाजार में शुक्रवार को एक मेडिकल स्टोर का चालान काटे जाने पर बवाल मच गया। पुलिस और कारोबारियों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और सड़क पर बैठकर यातायात रोक दिया। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद मामला शांत हो पाया।


 

क्यों भड़का व्यापारियों का गुस्सा?

 

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद नवजात बच्ची बेचने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने बच्ची को सकुशल किया बरामद

पुलिस द्वारा तल्लीताल में मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे की जाँच का अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर में कैमरे नहीं मिलने पर पुलिस ने चालान कर दिया। इस बात को लेकर व्यापारी और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते बड़े विवाद में बदल गई। इसके बाद व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में लहराया परचम; मिट्टी की गुणवत्ता पर किए गए शोध प्रोजेक्ट से राज्य स्तर के लिए हुआ चयन

 

पुलिस और प्रशासन के आश्वासन पर शांत हुआ मामला

 

करीब दो घंटे तक जब व्यापारी सड़क से नहीं हटे, तो विधायक सरिता आर्य और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल मौके पर पहुँचीं। व्यापारियों ने एसएसपी को फोन कर संबंधित महिला पुलिसकर्मी के ट्रांसफर की मांग की। सीओ सुमित पांडे के आश्वासन के बाद कि मामले की जांच के लिए सात दिन का समय दिया जाएगा और तब तक महिला एएसआई द्वारा कोई चालानी कार्रवाई नहीं की जाएगी, शाम 6 बजे से शुरू हुआ हंगामा रात 9:30 बजे शांत हो सका।

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी बिसात पर बिंदुखत्ता का बड़ा दांव! धामी कैबिनेट की मंजूरी के बाद दिल्ली के दरबार में पहुंची फाइल, चुनाव से पहले मिलेगा हक या फिर मिलेगा आश्वासन?
Ad