उत्तराखंड में 27 सितंबर को होगी यूटीईटी परीक्षा, 39 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड 27 सितंबर को उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) का आयोजन करने जा रहा है। परीक्षा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बोर्ड सभागार में एक बैठक हुई, जिसमें सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी बिसात पर बिंदुखत्ता का बड़ा दांव! धामी कैबिनेट की मंजूरी के बाद दिल्ली के दरबार में पहुंची फाइल, चुनाव से पहले मिलेगा हक या फिर मिलेगा आश्वासन?

 

151 केंद्रों पर होगी परीक्षा, दो पालियों में होंगे पेपर

 

बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस साल यूटीईटी के लिए कुल 39,113 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से 14,596 परीक्षार्थी यूटीईटी-प्रथम और 24,517 परीक्षार्थी यूटीईटी-द्वितीय परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 151 केंद्र बनाए गए हैं।

  • यूटीईटी-प्रथम परीक्षा: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
  • यूटीईटी-द्वितीय परीक्षा: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक
यह भी पढ़ें 👉  बाली की पैरवी पर धामी ने दिखाई दरियादिली, पूरे उत्तराखंड के व्यापारियों को 150% से 15% शुल्क की बड़ी राहत!

परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की तीन छात्राएं एक साथ लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा कोई सुराग; परिजनों में मचा हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने शुरू की तलाश
Ad