उत्तराखंड : बाइक सवार युवक पर मधुमक्खियों ने किया हमला, मौत

खबर शेयर करें -

काशीपुर, चैती मंदिर जा रहे युवक पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

बुधवार 7.15 बजे सुबह कटरामालियान निवासी 32 वर्षीय रोहित प्रजापति पुत्र स्व. नन्हे चैती मंदिर बाइक से जा रहा था। तभी द्रोणा सागर के पास टीले वाले रास्ते पर उस पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले के दौरान युवक की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गये और उन्होंने पुआल में आग लगाकर किसी तरह युवक को मधुमक्खियों से बचाया और 10 एंबुलेंस की मदद से उसे सरकारी अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: ग्राहक बनकर शराब खरीदने पहुंचे SDM, ओवररेटिंग पर कसा शिकंजा; छिपाई गई रेट लिस्ट

मधुमक्खियों के हमले में युवक करीब 20 से 25 मिनट तक घिरा रहा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत देख एसटीएच हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया। उधर सूचना पर मौके पर परिजन भी पहुंच गए और युवक को हल्द्वानी ले जाने के लिए तैयारी करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी फैक्ट्री हादसा: जांच करने पहुंची राजस्व टीम, बंद मिली फैक्ट्री; एक महिला मजदूर की मौत, तीन गंभीर

एंबुलेंस में लेकर युवक को अस्पताल से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि रोहित ने दम तोड़ दिया। रोहित उत्तराखंड एथलेटिक्स सलेक्शन कमेटी के चेयरमैन विजेंद्र चौधरी का निजी वाहन चलाता था। विजेंद्र चौधरी ने बताया कि रोहित के पैर में मोच आ रखी थी और वह चार दिन से काम पर आ भी नहीं रहा था। आज हादसे की जानकारी मिली। मृतक अपने पीछे पत्नी व एक वर्षीय बच्ची को रोता बिलखता छोड़ गया है। मृतक चार भाई-बहन है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर बिंदुखत्ता में हुंकार: राजस्व गांव और गौला तटबंध की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad