उत्तराखंड भाजपा की नई टीम का होगा ऐलान, पहली बार मिल सकती है महिला महामंत्री को जगह

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की लगातार दूसरी बार ताजपोशी के बाद अब सबकी निगाहें भाजपा की नई प्रांतीय कार्यकारिणी पर टिकी हैं। सूत्रों के अनुसार, इस बार टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिसमें पहली बार किसी महिला महामंत्री की नियुक्ति भी शामिल है।


 

60% नए चेहरों को मिलेगा मौका

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट जारी, आने वाले दिनों में मिल सकती है राहत

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नई प्रांतीय टीम में करीब 60% नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं, जबकि 40% चेहरे पिछली टीम से बरकरार रहेंगे। इसके अलावा, राज्य के आधा दर्जन से अधिक विधायकों को भी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की तैयारी है। इस नई टीम पर 2027 के विधानसभा चुनावों में पार्टी का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  GST काउंसिल का बड़ा फैसला: अब सिर्फ दो टैक्स स्लैब, 22 सितंबर से कई चीजें होंगी सस्ती

 

हिमाचल के फॉर्मूले का होगा इस्तेमाल

 

बताया जा रहा है कि पार्टी संगठन का यह नया स्वरूप हिमाचल प्रदेश भाजपा में अपनाए गए फॉर्मूले पर आधारित होगा। हिमाचल में महिला महामंत्री के अलावा छह विधायकों और एक राज्यसभा सदस्य को संगठन में पद दिया गया है। इसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी संतुलन बनाने के लिए क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखा जा रहा है। नई टीम की घोषणा केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का अधिकारियों को निर्देश: कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, रेत-मिश्रित नमक की होगी जाँच
Ad Ad Ad