आज से शुरू होंगी उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं, 2,45,787 छात्र देंगे परीक्षा, पारदर्शिता और नकल विहीन परीक्षा कराने पर जोर

खबर शेयर करें -

नैनीताल। उत्तराखंड शिक्षा एवं परीक्षा परिषद रामनगर, नैनीताल द्वारा आयोजित परिषदीय परीक्षा-2025 की हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षाएं दिनांक 21 फरवरी से 11 मार्च, 2025 के मध्य होनी हैं। परीक्षाओं के सुचारू रूप से संचालन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु हल्द्वानी परगना क्षेत्रांतर्गत परीक्षा केंद्रों के चारों तरफ 100 मीटर की परिधि में तत्काल प्रभाव से धारा 163 लागू की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वाला-टनकपुर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, गोंडा निवासी युवक की मौत; चार अन्य लोग घायल, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास के क्षेत्र में कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं। 

1- कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में प्रवेश नहीं करेगा।
2- पांच या पांच से अधिक व्यक्ति समूह के रूप में एकत्रित नहीं होंगे और न ही सभा करेंगे।
3- कोई भी परीक्षार्थी/व्यक्ति किसी भी प्रकार शस्त्र, लाठी, डंडा, आदि लेकर परीक्षा स्थल अथवा उसकी 100 मीटर की परिधि में नहीं आएगा।
4- परीक्षा स्थलों के 100 मीटर की परिधि के अंतर्गत ध्वनि विस्तारक यंत्रों लाउडस्पीकर, डी.जे. आदि का प्रयोग वर्जित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की तीन छात्राएं एक साथ लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा कोई सुराग; परिजनों में मचा हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने शुरू की तलाश

उल्लंघन की दशा में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के सुसंगत प्राविधानों के अंतर्गत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बरहनी रेंज में वन टीम और लकड़ी तस्करों के बीच भीषण मुठभेड़, दोनों ओर से चले 75 से अधिक राउंड; तीन बाइकें व सागौन की लकड़ी छोड़कर फरार हुए तस्कर
Ad