उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट अलर्ट- 10वीं और 12वीं का परिणाम 20 अप्रैल तक, यहां सबसे पहले देखें

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है. बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 20 अप्रैल 2025 तक घोषित किया जा सकता है.

हालांकि इसको लेकर अभी तक ऑफिशियल नोटिस नहीं जारी किया गया है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट या यहां बताए गए स्टेप्स से देख सकते हैं.

उत्तराखंड बोर्ड 2025 10 और 12 का रिजल्ट (UK Board Result 2025)

रिपोर्ट्स के मुताबि, उत्तराखंड शिक्षा विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परिणाम 20 अप्रैल 2025 तक घोषित किए जाएंगे. यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि पिछले साल की तरह परिणाम में देरी न हो, जिससे छात्रों को कॉलेज में दाखिले में परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड ₹3.57 करोड़ का वसूला जुर्माना; ANPR कैमरों से पैनी नजर

इसलिए जल्दी रिजल्ट जारी करने का फैसला (UK Board Result 2025 Class 10, 12)

इस बार शिक्षा विभाग चाहता है कि सभी छात्र समय से अपना रिजल्ट प्राप्त करें और बिना किसी रुकावट के आगे की पढ़ाई की योजना बना सकें। तय समय पर रिजल्ट आने से छात्रों को विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों में प्रवेश के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा. सभी छात्र अपने अंक उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: सत्र के बीच में निजी स्कूल बंद करने के फैसले पर भड़के अभिभावक; परिसर में भारी हंगामा, बाउंसरों को खदेड़ा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट कैसे चेक करें? (UK Board Result)

यूके बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपनी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले uaresults.nic.in. या ubse.uk.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • फिर होमपेज पर ‘UK Board Exam Result 2025’ लिंक पर .
  • अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • ‘सबमिट’ बटन पर , और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.
यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर: शारदा नदी में नहाते समय डूबे दो सगे भाई-बहन जैसे दोस्त; खाना खाने के बाद नदी में उतरे थे 4 साथी, 2 ने तैरकर बचाई जान
Ad