उत्तराखंड : यहां महिला दारोगा ने सिपाही पर लगाया रेप का आरोप, मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ा मामला सामने आया है. उत्तराखंड पुलिस के सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगा है. पीड़िता कोई और नहीं, बल्कि महिला दारोगा है. पीड़ित महिला दारोगा की शिकायत पर पुलिस ने देहरादून की पटेल नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है. मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है. वहीं जल्द ही शिकायतकर्ता महिला दारोगा के मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज कराए जाएंगे.

जानकारी के अनुसार महिला दारोगा का कुछ समय पहले पर्वतीय जिले में तबादला हुआ था. कुछ समय ड्यूटी करने के बाद महिला दारोगा ने निजी परेशानी बताते हुए अपना तबादला मैदानी जिले में करवाने का आग्रह किया था, जिसके बाद पुलिस विभाग ने उसे देहरादून की एक शाखा में अटैच कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में कलयुगी पिता की करतूत: शराब के नशे में 10 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर पत्नी से मारपीट

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी और उसकी एक साथ ड्यूटी थी. एक दिन वो अपनी ड्यूटी पर थोड़ी देरी से आई थी, जिस कारण अधिकारी ने उससे स्पष्टीकरण मांग लिया था. इसीलिए महिला दारोगा ने उस दिन शहर के किसी होटल में रुकने का मन बनाया, ताकि वो अगले दिन समय से अपने ऑफिस पहुंचे सके. महिला दारोगा का कहना है कि उसका घर ड्यूटी स्थल से काफी दूर है, इसीलिए उसने उस समय ऐसा किया था.

पीड़िता के मुताबिक ऑफिस का सारा काम आरोपी सिपाही ही करता था. इसीलिए उसने आरोपी सिपाही को होटल में उसके लिए कमरा बुक करने को कहा. आरोपी सिपाही ने कहा कि उसने होटल में कमरा बुक करा दिया है. ड्यूटी खत्म होने के बाद आरोपी, महिला को लेकर होटल गया और उसे कमरे में छोड़ दिया.

यह भी पढ़ें 👉  मन में जनसेवा की धुन... क्या यही समर्पण कमलेश चंदोला को पहुंचाएगा विधानसभा?

आरोप है कि रूम देखने के बहाने आरोपी भी उसके कमरे में आ गया. इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ बदतमीजी की. पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोपी पर रेप के दौरान उसका वीडियो भी बनाने का आरोप लगाया है. साथ ही आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वो उसका वीडियो वायरल कर देगा.

पीड़िता का कहना है कि इस वारदात के बाद वो काफी डर गई थी और सात दिन की छुट्टी लेकर घर जाना चाहती थी, लेकिन डर के कारण वो घर भी नहीं जा पाई. पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि उसे डर था कि यदि उसने किसी को कुछ कहा तो उसे ही गलत कहा जाएगा, क्योंकि होटल का कमरा उसी ने बुक कराया था.

यह भी पढ़ें 👉  सावन में होगी आसमानी आतिशबाजी: 12 अगस्त की रात दिखेगी उल्का वृष्टि, बिना दूरबीन देख सकेंगे 50 से 100 उल्का पिंड

पीड़िता का कहना है कि छुट्टी से बाद जब वो वापस अपनी ड्यूटी पर आई तो आरोपी सिपाही ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया. इसके बाद आरोपी ने ब्लैकमेल कर पीड़िता के साथ कई बार रेप किया. अब आखिर में हिम्मत करके पीड़िता ने पुलिस में शिकायत और इंसाफ की मांग की है.

पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर उसके बयान दर्ज करने के लिए कोर्ट में एप्लीकेशन लगाई है. साथ ही एसपी देहात विकासनगर इस पूरे मामले की तहकीकात पर भी नज़र रख रही हैं.

-अजय सिंह, एसएसपी देहरादून-

Ad