उत्तराखंड : घर के आंगन में ही घात लगाए तेंदुए ने हमला कर युवक के पैरों से मांस नोचा, कुत्तों को भी किया घायल

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा,  निकटवर्ती उलैनी क्षेत्र में तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। आज सुबह गांव के महेश राम पुत्र प्रेम राम पर घर के आंगन में ही घात लगाए तेंदुए ने हमला कर उसके पैरों से मांस नोच लिया। उसके द्वारा हल्ला मचाने पर उसकी पत्नी भी बाहर आई और शोर मचा कर तेंदुए के चंगुल से महेश को बचाया।

यह भी पढ़ें 👉  भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय ने हरेला पर्व पर रोपे पौधे: प्रदेशभर में 51,000 वृक्षारोपण का लक्ष्य, 'एक वृक्ष माँ के नाम' अभियान का आह्वान

शोर सुनकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। वहीं इस बीच उसने गोविंद राम के कुत्तों को भी घायल कर दिया। इसके बाद तेंदुआ आज सुबह साढ़े दस बजे फिरआ धमका और मदनराम की गौशाला में बंधी गाय एवं दयाल राम की भैंस पर भी नाखून मारकर घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पुरानी रंजिश के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई पर चलाई गोली, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती, आरोपी प्रधान पति फरार

घायल महेश राम को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया ले जाया गया है। लोगों में काफी दहशत है और वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगा कर उन्हें तेंदुए के आतंक से बचाने की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में गश्त तेज कराने की मांग भी ग्रामीणों ने की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार को कुचला, 47 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत, चालक फरार
Ad