उत्तराखंड : नौकरानी ने परिवार को नशीला पदार्थ देकर लूटने की कोशिश की, फरार

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक घर में काम करने वाली नौकरानी ने अपने साथियों के साथ मिलकर परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ देकर लूटने का प्रयास किया। परिवार के लोगों के बेहोश होने के बाद आरोपी महिलाएं कुछ सामान लेकर फरार हो गईं। होश में आने के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 

क्या है पूरा मामला?

 

यह घटना हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में आर्य नगर चौक के पास हुई। पुलिस के अनुसार, सर्राफा कारोबारी यशपाल मल्होत्रा के घर में काम करने वाली नौकरानी और उसकी एक साथी ने घर में मौजूद यशपाल मल्होत्रा, उनकी पत्नी और पोते को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद, वे घर से कुछ सामान समेटकर भाग गईं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वाला-टनकपुर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, गोंडा निवासी युवक की मौत; चार अन्य लोग घायल, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

होश में आने पर परिवार में हड़कंप मच गया और उन्हें हरिद्वार के सिटी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उन्हें हायर सेंटर भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिलाओं के नाम अनीशा और ऊष्मा हैं, जो मूल रूप से नेपाल की रहने वाली बताई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बरहनी रेंज में वन टीम और लकड़ी तस्करों के बीच भीषण मुठभेड़, दोनों ओर से चले 75 से अधिक राउंड; तीन बाइकें व सागौन की लकड़ी छोड़कर फरार हुए तस्कर

 

पुलिस की कार्रवाई

 

हरिद्वार के एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है और परिवार को भी यह नहीं पता कि क्या-क्या सामान लूटा गया है। इसके बावजूद, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और नौकरानियों की तलाश में जुट गई है। एसपी सिटी ने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में लहराया परचम; मिट्टी की गुणवत्ता पर किए गए शोध प्रोजेक्ट से राज्य स्तर के लिए हुआ चयन
Ad