उत्तराखंड : एक और बस का हुआ एक्सीडेंट, 20 यात्री थे सवार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. बीते दो दिनों में कई बड़े हादसे हुए हैं. जिनमें अबतक चौदह लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.

सोमवार सुबह भी दिल्ली से गंगोलीहाट जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस का एक्सीडेंट हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर बिंदुखत्ता के स्कूलों में मिष्ठान वितरण: गोकुलानंद उपाध्याय, चेतन पांडेय और पूरन धरियाल ने बच्चों का कराया मुंह मीठा

मिली जानकारी के अनुसार, चितई के पास ये बस अचानक अनियंत्रित होकर मार्ग से नीचे उतरकर खाई की ओर जाने लगी. गनीमत रही कि बस पेड़ों के बीच आकर फंस गई. इस दौरान बस में सवार यात्रियों की जान हलक में आ गई. इस हादसे में कुछ यात्रियों को चोंटे आई हैं. जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी गोकुलानंद उपाध्याय ने दी बधाई: बोले— 'आंतरिक विचारों से मुक्ति ही वास्तविक स्वतंत्रता', नशामुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बस में सवार थे 20 यात्री

बताया गया कि बस में कुल 20 यात्री सवार थे. हालांकि शुक्र है कि 20 के 20 यात्री सुरक्षित हैं. उन्हें हल्की-फुल्की चोटें आई है, किसी को जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है और एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई.

यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: नन्हे-मुन्नों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, प्रबंधक कमलेश पाठक ने दिया संस्कारयुक्त शिक्षा का संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad