उत्तराखंड: पीएम मोदी आज करेंगे आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण, ₹5702 करोड़ की राहत राशि की मांग

खबर शेयर करें -

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इस साल राज्य में केदारनाथ आपदा के बाद सबसे अधिक प्राकृतिक आपदाएँ आई हैं, जिससे बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है। इस नुकसान के आकलन के बाद राज्य सरकार ने केंद्र से 5702 करोड़ रुपये की राहत राशि की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: तलाक की बात से बौखलाए पति ने 315 बोर के तमंचे से गोलियों से भूना, आरोपी गिरफ्तार

 

आपदा से ₹1900 करोड़ की सरकारी संपत्ति नष्ट

 

सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, आपदाओं और लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य में लगभग 1900 करोड़ रुपये की सरकारी संपत्तियां नष्ट हो गई हैं। भू-धंसाव की घटनाएं भी लगातार जारी हैं, जिससे गाँवों को भारी नुकसान पहुँचा है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा नंदा देवी मेले में बड़ा हादसा: चलती झूला ट्रॉली टूटकर नीचे गिरी, दो लोग गंभीर रूप से घायल

 

सीएम धामी के साथ करेंगे हवाई दौरा, फिर होगी उच्चस्तरीय बैठक

 

प्रधानमंत्री मोदी आज शाम लगभग 4:15 बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचेंगे। यहाँ से वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए रवाना होंगे। इसके बाद शाम पाँच बजे वे देहरादून में अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें आपदा से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद वे दिल्ली वापस लौट जाएँगे।

यह भी पढ़ें 👉  गन्ना सेंटर के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 36 वर्षीय डिलीवरी बॉय की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad