उत्तराखंड रोडवेज की बस ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी जोरदार टक्कर, बेटे की मौके पर ही मौत

खबर शेयर करें -

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में शुक्रवार चार अप्रैल सुबह को बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि उत्तराखंड रोडवेज की बस ने नेशनल हाईवे 309 पर चिल्किया के पास बाइक सवार मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बेटे की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह उत्तराखंड परिवहन निगम के भवाली डिपो की रोडवेज बस संख्या यूके 07 पी 2971 रामनगर से हरिद्वार होते हुए देहरादून जा रही थी. बस जैसे ही नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास नया गांव पहुंची तो उसकी सामने से आ रही काली रंग की बाइक संख्या यूपी 21 डीबी 8314 से जोरदार भिडंत हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  बेकाबू रफ्तार ने छीनी एक और जिंदगी: बेरीपड़ाव में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्टोन क्रेशर चौकीदार की मौत, क्षेत्र में दहशत

हादसे में बाइक पर सवार युवक मौ. तारुख खान (उम्र 30 वर्ष) पुत्र मोहम्मद फारुख खान निवासी रामपुर (यूपी) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक पर पीछे बैठी तारुख खान की मां सईदा गंभीर रूप से घायल हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सईदा को पास के सरकारी हॉस्पिटल भिजवाया. सईदा की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  त्योहार से पहले खाद्य विभाग का शिकंजा, चाय चूरी समेत तीन दुकानों पर छापा

रामनगर कोतवाली के वरिष्ठ निरीक्षक मनोज नयाल ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है. मामले की जांच शुरू कर दी है. तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. मृतक के परिजन भी रामनगर पहुंच गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी फैक्ट्री हादसा: जांच करने पहुंची राजस्व टीम, बंद मिली फैक्ट्री; एक महिला मजदूर की मौत, तीन गंभीर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad