उत्तराखंड : तीर्थयात्रियों की कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे पेड़ों और बोल्डरों के बीच अटकी, मूकबधिर हैं सभी तीर्थयात्री

खबर शेयर करें -

केदारनाथ के दर्शन कर बदरीनाथ धाम जा रहे फरीदाबाद के तीर्थयात्रियों की कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे पेड़ों और बोल्डरों के बीच अटक गई। कार में चालक सहित पांच लोग सवार थे। सभी को हल्की चोटें आईं हैं।

पुलिस ने बताया कि सभी तीर्थयात्री मूकबधिर हैं। चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा: आवारा बैल से टकराई सिपाही की बाइक, सीने में सींग घुसने से कांस्टेबल भुवन आर्या की मौत

गोपेश्वर थाने के थानाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला ने बताया कि रविवार को फरीदाबाद के राजीव सिंघन अपने चार साथियों के साथ चमोली-गोपेश्वर-मंडल-ऊखीमठ हाईवे से होकर बदरीनाथ धाम जा रहे थे। दोपहर तीन बजे कार जैसे ही कांचुलाखर्क के पास पहुंची तो चालक को नींद की झपकी आ गई जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ व बोल्डरों के बीच अटक गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल दौरा: कुमाऊं संभाग के संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ नंधौरगढ़ पैलेस में बुलाई अहम बैठक

गोपीनाथ टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा ने सभी तीर्थयात्रियों को कार से बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी। तीर्थयात्रियों ने मूकबधिर होने के कारण घटना की जानकारी पुलिस को लिखित में दी। पुलिस ने उनकी होटल में ठहराने की व्यवस्था की। सोमवार को सभी को उनके गंतव्य को भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली सौंदर्यीकरण की सौगात: सांसद अजय भट्ट ने किया दो भव्य स्वागत द्वारों व तिरंगा LED लाइटों का लोकार्पण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad