उत्तराखंड मौसम अलर्ट: एक और दो सितंबर के लिए रेड अलर्ट जारी, बाढ़ का खतरा

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में आने वाले दिनों में बारिश का कहर जारी रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जिलाधिकारियों को आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।


 

भारी बारिश का पूर्वानुमान

 

  • 1 सितंबर: देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में अत्यधिक बारिश का अनुमान है, जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में येलो अलर्ट रहेगा।
  • 2 सितंबर: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट रहेगा।
  • 3 सितंबर: प्रदेशभर में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें 👉  कैलाश यात्रा के इंतजाम ध्वस्त: क्षमता से अधिक यात्रियों के पहुंचने से चरमराई आवास व्यवस्था; कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर श्रद्धालु

 

नदियों का बढ़ता जलस्तर

 

मौसम विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने कई जिलों में बाढ़ की चेतावनी भी जारी की है। सिंचाई विभाग के अनुसार, शनिवार को माया कुंड (ऋषिकेश) में गंगा नदी और मदकोट में गोरी नदी का जलस्तर बढ़ रहा था। इस मॉनसून सीजन में अब तक राज्य में कुल 1143.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊंवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी: सांसद अजय भट्ट के प्रयासों से मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब हुई नियमित; 27 मई से नए नंबर के साथ हर हफ्ते दौड़ेगी ट्रेन
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: महामंत्री पद पर अमजद खान का डिजिटल और जमीनी 'धमाका'; छोटे-बड़े व्यापारियों के भारी ध्रुवीकरण से विपक्षियों में मची खलबली

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें