उत्तराखंड मौसम अलर्ट: आज कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में आज कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और पौड़ी में भी बहुत भारी बारिश हो सकती है।


 

देहरादून और थराली में मौसम का असर

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रोडवेज के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू हुई कैशबैक स्कीम; पेटीएम और यूपीआई से भुगतान पर मिलेगा 100 रुपये तक का कैशबैक व गोल्ड कॉइन

देहरादून में गुरुवार को सुबह भारी बारिश हुई, जिसके बाद दिन भर धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। हालांकि, शाम को हुई बारिश से सड़कों पर जलभराव और नदी-नालों में उफान देखा गया।

वहीं, चमोली जिले के थराली में स्थिति ज्यादा गंभीर है। एक सप्ताह पहले बादल फटने की घटना के बाद से यहां लगातार भूस्खलन हो रहे हैं। गुरुवार को भी भूस्खलन के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली के पीछे की सड़क टूट गई और मलबा अस्पताल में घुस गया। इस दौरान मरीज और स्टाफ ने भाग कर अपनी जान बचाई, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। क्षेत्र में अभी भी कई मकानों और वाहनों में मलबा भरा हुआ है, और पहाड़ों पर अटके बड़े-बड़े बोल्डर खतरे का सबब बने हुए हैं, जिससे लोग दहशत में रातें गुजार रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर की मंडी में आखिर कब तक बिकता रहेगा पनीर के नाम पर सफेद जहर? मिलावट खोरो ने बदला सप्लाई का तरीका, अब गाड़ियों की अदला-बदली से पहुंच रहा संदिग्ध माल!
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें