36वीं नॉर्थ ज़ोन जूनियर एथलेटिक्स में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन, जीते 38 पदक

खबर शेयर करें -

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित हुई 36वीं नॉर्थ ज़ोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड के एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 38 पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया है। इन 38 पदकों में 11 स्वर्ण, 11 रजत और 16 कांस्य पदक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के टॉपर छात्र-छात्राओं के लिए 'भारत दर्शन' शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन, SKM कॉन्वेंट स्कूल की तीन छात्राओं का हुआ चयन

 

पदक जीतने वाले प्रमुख एथलीट

 

उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने विभिन्न श्रेणियों में दमदार प्रदर्शन किया:

 

बालक वर्ग (Boys)

 

वर्ग एथलीट स्पर्धा
अंडर-20 सौरभ रावत 3000 मीटर
अंडर-20 वैभव जाखड़ हैमर थ्रो (57.33 मीटर)
अंडर-18 पंकज 100 मीटर
अंडर-18 आयुष फर्सवान 5000 मीटर वॉक रेस
अंडर-18 पंकज, ललित, अक्षय डाबरे, विक्रांत 1000 मीटर मिडिले रिले
अंडर-16 हितेश सिंह गढ़िया (पदक हासिल किया)
अंडर-14 पवन यादव, शुभम ट्रायथलान
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बरेली रोड हाईवे पर फिर खूनी खेल; तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत; तीन दिन में पांच लोगों ने गंवाई जान

 

बालिका वर्ग (Girls)

 

वर्ग एथलीट स्पर्धा
अंडर-20 मधु पंवार 3000 मीटर
अंडर-20 जसकिरण कौर 100 मीटर और हेप्टाथलन

एथलीट्स के इस प्रदर्शन से प्रदेश में खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह बढ़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें बढ़ीं; राज्यपाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में एक और मुकदमा दर्ज, पुलिस ने भेजा जेल