वीडियो : शहीद जवान की बहन की शादी में पहुंचे 16 गरुड़ कमांडो, दुल्हन के कदमों में बिछा दी अपनी हथेली

खबर शेयर करें -

एक शादी इसलिए चर्चा में आ गई क्यों कि उसमें शामिल होने भारतीय वायु सेना के एक-दो नहीं बल्कि 16 गरुड़ कमांडो पहुंचे थे. ये शादी थी एक शहीद जवान ज्योति प्रकाश की बहन की. ज्योति प्रकाश पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे.

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति: महिला विंग के नए नेतृत्व पर मंथन तेज; जल्द होगी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

रोहतास जिला के बिक्रमगंज के आनंद नगर में हुई और शादी में एक साथ 16 गुरूड़ कमांडो पहुंचे, क्यों कि इन्होने अपने शहीद साथी से वादा किया था. अपने साथी शहीद जवान की छोटी बहन की शादी में इन सभी जवानों ने भाई की भूमिका निभाई. शहीद कमांडों के दोस्तों ने दुल्हन के आगे अपनी हथेली बिछा दी जिस पर पांव रख वो जयमाला के लिए पहुंची. यह दृश्य देखकर सभी लोग भावुक हो गए. इसका वीडियो भी सामने आया है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  खतरनाक शौक: बंदूक के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में चली गोली, 18 वर्षीय युवक की मौत; दोस्त गिरफ्तार

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें