रामनगर: खिचड़ी नदी में फंसी पर्यटकों की कार, ग्रामीणों ने बचाई जान

खबर शेयर करें -

रामनगर: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बुधवार को रामनगर के क्यारी गाँव में कुछ पर्यटकों ने अपनी लापरवाही के चलते उफान पर चल रही खिचड़ी नदी में कार उतार दी, जिससे वह बीच धारा में फंस गई। कार में सवार दो युवकों को स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की तीन छात्राएं एक साथ लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा कोई सुराग; परिजनों में मचा हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने शुरू की तलाश

 

क्या है पूरा मामला?

 

बताया गया कि हरियाणा के निवासी दो पर्यटक अपनी स्कॉर्पियो कार लेकर खिचड़ी नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने नदी के तेज बहाव और गहराई का अंदाजा नहीं लगाया, जिससे उनकी कार बीच में ही बंद हो गई और पानी में आधी डूब गई। जान खतरे में देख दोनों युवकों ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बरहनी रेंज में वन टीम और लकड़ी तस्करों के बीच भीषण मुठभेड़, दोनों ओर से चले 75 से अधिक राउंड; तीन बाइकें व सागौन की लकड़ी छोड़कर फरार हुए तस्कर

 

ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

 

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल मदद के लिए दौड़ लगाई और हिम्मत दिखाते हुए दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में ट्रैक्टर की मदद से कार को भी नदी से बाहर खींच लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में यह नदी काफी खतरनाक हो जाती है, लेकिन इसके बावजूद पर्यटक लापरवाही बरतते हैं। ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  सावधान ! रात के 10 बजते ही काशीपुर की सड़कों पर फर्राटा भरता है मौत का काफिला , ओवरलोड डंपरों के आगे बेबस पूरा शहर
Ad