मैदानी और पर्वतीय जिलों में मौसम बदल सकता है करवट, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की करी अपील

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में बीते दिन बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है. वहीं मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है. साथ ही येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं कई जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है.

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है. देहरादून मौसम विभाग ने आज प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं गरज व आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश होने का अंदेशा जताया है.ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक को खेल जगत में बड़ी जिम्मेदारी: युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर रहेगा जोर

वहीं हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, चंपावत और नैनीताल में गरज व आसमानी बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है. साथ ही ओलावृष्टि व झोंकेदार हवाए (30-40 किमी प्रति घंटा) से चलने की संभावना जताई गई है. उधम सिंह नगर और हरिद्वार में भी आकाशीय बिजली चमकने और बारिश का अंदेशा जताया गया है. वहीं इन दो जिलों में ओलावृष्टि व झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) से चलने की संभावना जताई है.

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में खिलाड़ियों का जलवा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौहान सेल्फ डिफेंस अकादमी के पदक विजेताओं को किया सम्मानित; उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, आसमानी बिजली गरजने व ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान जताया गया है. ओलावृष्टि व झोंकेदार हवाए (30-40 किमी प्रति घंटा) से चलने की संभावना जताई है. यहां अधिकतम व न्यूनतम तापमान 31°C व 17°C के लगभग रहने की संभावना है. बता दें कि बीते दिन हुई बारिश ने प्रदेश में जमकर कहर बरपाया. थराली में रामलीला मैदान के पास गदेरा बारिश के बाद उफान पर आने से पहाड़ी से मलबा गिरा. मलबे में की चपेट में कई वाहन आ गए. इसके अलावा कुछ सड़कों भी अवरुद्ध हो गई थी.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा हल्दूचौड़ मंडल की मासिक बैठक में बनी चुनावी रणनीति: पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 23 जून तक चलेगा महाअभियान, बूथ स्तर पर संगठन होगा मजबूत