किस पोषक तत्व की कमी से हार्ट होने लगता है कमजोर, जान लें क्या खाकर कमी को कर सकते हैं पूरा

खबर शेयर करें -

आजकल की लाइफस्टाइल में जरूर अंगों पर सबसे ज्यादा प्रभाव हमारे खानपान का ही पड़ रहा है. दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा हाल ही में ज्यादा देखने को मिल रहा है.

ऐसे में हार्ट अटैक और हाई बीपी से लोगों की जान तक चली जा रही है. हमारा हार्ट शरीर का सबसे जरूरी अंगों में से एक है, जो पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बनाए रखता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ पोषक तत्वों की कमी हमारे दिल को कमजोर बना सकती है? इन पोषक तत्वों की कमी से दिल के सही तरीके से काम करने की क्षमता प्रभावित होती है और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है. आइए जानें कौन से पोषक तत्व की कमी हार्ट के लिए हानिकारक होती है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज; देहरादून-नैनीताल समेत 9 जिलों में बारिश व बर्फबारी का अलर्ट, दून में दर्ज हुई सीजन की सबसे ठंडी रात

हार्ट के लिए जरूरी पोषक तत्व (Essential Nutrients For The Heart)

1. ओमेगा-3 फैटी एसिड

ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल की सेहत को बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाता है. इसकी कमी से खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) बढ़ सकता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) की कमी हो सकती है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.

कैसे पूरा करें?

  • फैटी फिश (सैलमन, ट्यूना)
  • अखरोट और अलसी के बीज
  • चिया सीड्स

2. मैग्नीशियम

मैग्नीशियम दिल की मांसपेशियों और नसों को सही तरीके से काम करने में मदद करता है. इसकी कमी से हाई ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन असामान्य हो सकती है.

कैसे पूरा करें?

  • हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, ब्रोकोली)
  • नट्स और सीड्स
  • साबुत अनाज
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज; देहरादून-नैनीताल समेत 9 जिलों में बारिश व बर्फबारी का अलर्ट, दून में दर्ज हुई सीजन की सबसे ठंडी रात

3. पोटेशियम

पोटेशियम शरीर में सोडियम के प्रभाव को कम करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है. इसकी कमी से दिल के दौरे का खतरा बढ़ सकता है.

कैसे पूरा करें?

  • केला और संतरा
  • शकरकंद
  • एवोकाडो

4. विटामिन डी

विटामिन डी दिल की नसों की मजबूती के लिए जरूरी है. इसकी कमी से दिल की धड़कन और ब्लड सर्कुलेशन को रिस्ट्रिक्ट कर सकती है.

कैसे पूरा करें?

  • सूरज की रोशनी (30 मिनट रोजाना)
  • अंडे और दूध
  • मशरूम

5. कोएंजाइम Q10 (CoQ10)

CoQ10 एक एंटीऑक्सिडेंट है, जो दिल के सेल्स को एनर्जी देता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है. इसकी कमी से दिल की फंक्शनिंग पर असर पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज; देहरादून-नैनीताल समेत 9 जिलों में बारिश व बर्फबारी का अलर्ट, दून में दर्ज हुई सीजन की सबसे ठंडी रात

कैसे पूरा करें?

  • ओलिव ऑयल
  • मछली और मीट
  • नट्स

क्या खाने से दिल की सेहत बनेगी मजबूत?

  • ताजी सब्जियां और फल
  • ओट्स और साबुत अनाज
  • फैटी फिश और सीड्स
  • लो फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट्स

दिल की सेहत बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आपकी डाइट में सभी जरूरी पोषक तत्व हों. अगर आप इनमें से किसी पोषक तत्व की कमी महसूस कर रहे हैं, तो अपने भोजन में बदलाव करें और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करें.