शिक्षक भर्ती: बिंदुखत्ता के एसकेएम कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में पीजीटी और ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

खबर शेयर करें -

लालकुआं (नैनीताल):
इंद्रानगर-II, बिंदुखत्ता स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एसकेएम कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (SKM Convent Hr. Sec. School) में योग्य और अनुभवी शिक्षकों के लिए भर्ती निकली है। स्कूल प्रबंधन ने ‘जॉइन आवर टीम ऑफ एजुकेटर्स’ अभियान के तहत विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
संस्थान द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार निम्नलिखित पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं:
  • PGT (Social Science): न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव अनिवार्य।
  • PGT (Science): न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव अनिवार्य।
  • PGT (English): न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव अनिवार्य।
  • Office Assistant (Data Entry & Basic Computer Knowledge): न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव अनिवार्य।
आवश्यक योग्यताएं व शर्तें:
  • आवेदकों के लिए धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलना (Fluent English Speaking) अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार जोशीले, समर्पित और छात्रों के प्रति केंद्रित होने चाहिए।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना बायोडाटा (CV) स्कूल की आधिकारिक ईमेल आईडी [email protected] पर भेज सकते हैं।
भर्ती से जुड़ी किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी या पूछताछ के लिए उम्मीदवार मोबाइल नंबर +91 9152334365 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अब काशीपुर को जलभराव से शीघ्र मिलेगी मुक्ति, महापौर बाली के 800 करोड़ के ड्रेनेज प्लान पर सी एम धामी ने लगाई मुहर