बच्चों के साथ पत्नी चली गई मायके तो तनाव में चला गया पति, फिर ग्राइंडर मशीन से काट लिया गला

खबर शेयर करें -

हमीरपुर में एक व्यक्ति ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घर वालों को जब खून बिखरा दिखा तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा खोलकर देखा तो हड़कंप मच गया। दरअसल जिस व्यक्ति ने आत्महत्या की है उसकी बीवी एक माह पहले बच्चों के साथ मायके चली गई थी, तब से वह वापस नहीं लौटी थी।

बीवी को कई बार बुलाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। तब उसे उसका पति तनाव में चल रहा था। बुधवार की देर शाम उसने ग्राइंडर मशीन से अपना गला काटकर जान दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर की शर्मनाक करतूत; सिर के गहरे घाव पर टांकों की जगह लगा दी 'स्टेपलर' की पिन, वीडियो वायरल होने पर भड़का गुस्सा

तगारी गांव निवासी मैकेनिक कमलेश गुप्ता की पत्नी एक माह पूर्व बिना बताए चार बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी। इस दौरान कमलेश ने कई बार पत्नी को घर लाने की कोशिशें की, लेकिन वह घर आने को तैयार नहीं थी। कमलेश के भाई राकेश ने बताया कि पत्नी के मायके जाने के बाद से भाई तनाव में रहने लगा था। कई माह पूर्व तक वह कबरई में टायर पंक्चर की दुकान किए थे। जिसे बंद करके घर लौट आया था। अब यहां-वहां घूमकर यही काम करता था।

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर की शर्मनाक करतूत; सिर के गहरे घाव पर टांकों की जगह लगा दी 'स्टेपलर' की पिन, वीडियो वायरल होने पर भड़का गुस्सा

बुधवार की रात करीब 9.30 बजे के आसपास कमलेश ने खुद को घर में बंद कर लिया और लोहा काटने वाली ग्राइंडर मशीन से गला रेत लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कमलेश अलग रहता था तो किसी को इस घटना की भनक भी नहीं लगी। देर रात उसके दरवाजे के बाहर खून बिखरा देख ग्रामीणों का माथा ठनका। उन्होंने कमलेश के भाई राकेश को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिवार के सदस्य दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए तो वहां का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। कमरे में चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था। बेड के पास ही ग्राइंडर पड़ा था। देर रात मुस्करा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।