IPL की इस टीम के कप्तान की पत्नी से सरेराह छेड़छाड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स के एक खिलाड़ी की पत्नी के साथ कीर्ति नगर इलाके में छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपी पांडव नगर निवासी चैतन्य शिवम (18) और पटेल नगर निवासी विवेक (18) को गिरफ्तार किया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा की पत्नी के साथ दिल्ली में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। राणा की पत्नी दक्षिण दिल्ली में थीं, जब दो आरोपियों ने उनका पीछा किया और उन्हें घूरते रहे। घटना के समय वह अपने कार्यालय से कार से घर की ओर जा रही थीं। वहीं आरोपी युवक बाइक से उनकी कार का पीछा लगातार अश्लील इशारे कर रहे थे। इसके बाद दिल्ली के कीर्ति नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। इस मामले में दो लोग आरोपी हैं और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कीर्ति नगर पुलिस स्टेशन के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि नीतीश राणा की पत्नी से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने मामले को लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डाला है, जिसमें आरोपी बाइक से उनकी कार में टक्कर भी मारते नजर आ रहे हैं। वहीं डंडा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। मामले में पीड़िता ने पुलिस पर जांच में लापरवाही का आरोप लगाया है। इधर ई-मेल के जरिए शिकायत मिलने के बाद कीर्ति नगर थाना पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया। इसके बाद दो आरोपियों की फुटेज से पहचान कर उन्हें पटेल नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया।वीडियो को शेयर करते हुए पीड़िता ने यह भी लिखा कि घटना के बाद जब उन्होंने घर पहुंचकर इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने कहा कि अब आप सुरक्षित घर पहुंच गई हैं, तो इसे जाने दो। अगली बार उनका नंबर नोट कर लेना। इस पर उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि वह अगली बार उन लोगो का फोन नंबर भी ले लेंगी।

वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि 5 मई को ईमेल के जरिए कीर्ति नगर थाना को एक शिकायत मिली। जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कीर्ति नगर इलाके की लाल बत्ती पर इंतजार करते हुए एक बाइक पर सवार दो लोगों ने तेज गति से उनकी कार को ओवरटेक किया और उनकी कार के ठीक सामने अपनी बाइक रोक दी। बाइक पर सवार दो युवक उन्हें घूरने लगे और उन्होंने उसकी कार को अपने हाथों से पीटा। शिकायत मिलने के बाद कीर्ति नगर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी अजीत कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ कर जांच की जा है।