पिस्टल से खेल रहे दोस्त के हाथ से चली गोली से युवक का जबड़ा उड़ा, गंभीर रूप से घायल युवक को हल्द्वानी से किया रेफर

The young man's jaw was blown away by a bullet fired by a friend playing with a pistol, the seriously injured youth was referred to Haldwani

खबर शेयर करें -

  राजू अनेजा ,हल्द्वानी। हल्द्वानी के न्यू पनचक्की चौराहे पर शौक शौक में पिस्टल से गोली चलाना भारी पड़ गया उक्त गोली कांड में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

देर रात काठगोदाम थाना इलाके में खेल खेल में दोस्त के हाथ से चली गोली दूसरे दोस्त के मुंह में घुस गई। गोली लगते ही पिस्तौल लाने और गोली चलाने वाला दूसरा दोस्त मौके से फरार हो गए। जबकि बुरी तरह लहूलुहान घायल को गंभीर अवस्था में एसटीएच लाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है जिसे बरेली राम मूर्ति अस्पताल को रेफर किया गया है पुलिस फरार दोस्तों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

बताया जाता है कि न्यू पनचक्की चौराहे पर मल्ला कोट चम्पावत निवासी विष्णु अधिकारी 28 पुत्र देव सिंह की बेकरी शॉप है। जबकि पड़ोस में संजय सिंह बिष्ट का रेस्टोरेंट है। मंगलवार रात बिशु अपने कर्मचारी मनोज और विक्रम सिंह (सगे भाई) के साथ था। जबकि संजय अपने दोस्त गोकुल, अर्जुन और दीपक बिष्ट के साथ रेस्टोरेंट के अंदर बैठा था। दीपक अपने साथ एक पिस्टल लाया था, जिसे सभी बड़े उत्साह से देख रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

तभी वहां विष्णु भी पहुंच गया। वो भी उनके साथ बैठ गया। दोस्त आपस मे पिस्टल चेक कर रहे थे। एक के बाद एक जब लगातार फायर मिस होने लगे तो संजय ने पिस्टल अपने हाथ मे ले ली। चार फायर मिस कर चुकी पिस्टल का ट्रिगर दबते ही अचानक पांचवा फायर हो गया और पिस्टल की गोली सामने बैठे बिशु के जबड़े में जा घुसी। ये देखते ही पिस्टल लाने वाला दीपक और गोली चलाने वाला संजय मौके से भाग खड़े हुए।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

इधर, गोली की आवाज सुनते ही बाहर बैठे मनोज और विक्रम में चीख पुकार मचा दी। आनन फानन में साथी विष्णु को एसटीएच लेकर पंहुचे। जहां उसका उपचार शुरू कर दिया गया। जानकारी पर कोतवाल हरेंद्र चौधरी भी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं।