थलीसैंण में भारी बारिश से उफनते गदेरे में बहने से युवती की मौत

खबर शेयर करें -

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी जिले के थलीसैंण विकासखंड में भारी बारिश के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ उफनते गदेरे (पहाड़ी नाले) में बहने से एक 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती का शव शुक्रवार को गदेरे से बरामद किया गया।


 

क्या है पूरा मामला?

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में नेशनल हाईवे पर फिर दर्दनाक हादसा: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता के सामने ही बेटी की दर्दनाक मौत

पुलिस के मुताबिक, थलीसैंण थाना क्षेत्र के रणगांव निवासी मीना (18) गुरुवार शाम अपने मवेशियों को चराने के लिए घर के पास के जंगल में गई थी। इसी दौरान भारी बारिश से घिंघराण गदेरा उफान पर आ गया। घर लौटते समय मीना का पैर फिसल गया और वह गदेरे की तेज धारा में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  क्या आपका बच्चा पढ़ाई में अव्वल है, लेकिन मंच पर बोलते ही खामोश हो जाता है? अब विनायक लर्निंग देगा आपके बच्चों को आत्मविश्वास की उड़ान

मीना के देर तक घर न लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन, शुक्रवार को सुबह फिर से खोजबीन शुरू करने पर मीना का शव घिंघराण गदेरे से लगभग आधा किलोमीटर दूर मैतुली गदेरे में मिला।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं क्षेत्र में रफ्तार का कहर: मुक्तिधाम के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, बिंदुखत्ता का युवक गंभीर रूप से घायल

ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सीएचसी थलीसैंण पहुँचाया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad