दिल्ली से घूमने के लिए नैनीताल पहुंची महिला पर्यटक की मौत, जांच शुरू

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली से घूमने के लिए नैनीताल पहुंची एक महिला पर्यटक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन महिला को बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रथमदृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  शिलापट्ट पर शुभारंभ, धरातल पर सड़क गायब! मोहन के ‘विकास’ की सीएम पोर्टल ने खोली पोल

पुलिस के मुताबिक 16-ए हॉज खास नई दिल्ली निवासी शहनाज शफीक (57) अपने परिजनों के साथ घूमने नैनीताल आई थी। वह मल्लीताल स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। शनिवार सुबह अचानक शहनाज की तबीयत बिगड़ गई। बेहोशी की अवस्था में परिजन उसे बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि चिकित्सकों के मुताबिक मौत का कारण प्रथमदृष्टया हार्ट अटैक लग रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल दौरा: कुमाऊं संभाग के संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ नंधौरगढ़ पैलेस में बुलाई अहम बैठक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: गौला रोड क्रासिंग के पास युवक पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, भाजपा नेता नफीस खान के पुत्र घायल; तहरीर दर्ज