किसी के साथ भाग गई होगी पत्नी, तू भी किसी और को खोज ले- पीड़ित पति से बोली पुलिस

खबर शेयर करें -

आगरा जिले में पुलिस का बेहद हैरान कर देने वाला रवैया सामने आया है. शमशाबाद थाना पुलिस पर पीड़ित मोनू ने उसकी पत्नी के बारे में अशब्द बोलने का आरोप लगाया है. मोनू ने पिछले 14 अगस्त को शमशाबाद पुलिस को शिकायत पत्र दिया था.

जिसमें उसने बताया था कि वह किराए के मकान में फतेहाबाद रोड स्थित मधुपुर में रहता है. पुलिस में दर्ज शिकायत में मोनू ने बताया कि 12 अगस्त को उसकी पत्नी घड़ी गुबरारी गांव में जाने के लिए कहकर घर से गई थी. देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची. उसका मोबाइल फोन भी बंद जा रहा था.

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर की शर्मनाक करतूत; सिर के गहरे घाव पर टांकों की जगह लगा दी 'स्टेपलर' की पिन, वीडियो वायरल होने पर भड़का गुस्सा

मोनू ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को काफी जगह तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद वह परेशान होकर शमशाबाद थाने पहुंचा. जहां उसने थाना अध्यक्ष के सामने पत्नी के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. इसके साथ ही मोनू ने थाना प्रभारी पर उसकी पत्नी के बारे में भद्दे शब्द बोलने का आरोप लगाया है.

पुलिस की बात सुन कर हैरान रह गया पीड़ित पति

मोनू ने बताया कि थाना प्रभारी ने उससे कहा कि तेरी पत्नी किसी यार के साथ भाग गई होगी. उसे जाने दे कोई क्वारी तो नहीं है. वह शादीशुदा है. अगर कोई लड़की होती तो उसे खोजते. तू भी अपने लिए कोई और ही खोज ले. पुलिस की यह बात सुनकर मोनू हैरान रह गया.

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर की शर्मनाक करतूत; सिर के गहरे घाव पर टांकों की जगह लगा दी 'स्टेपलर' की पिन, वीडियो वायरल होने पर भड़का गुस्सा

20 दिन से लगा रहा थाने के चक्कर

पीड़ित पति मोनू ने बताया कि वह करीब 20 दिन से थाने के चक्कर लगा रहा है. अपनी पत्नी को जगह-जगह खोज रहा है, लेकिन पुलिस की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही है. न ही उसकी पत्नी का कोई सुराग मिल रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर की शर्मनाक करतूत; सिर के गहरे घाव पर टांकों की जगह लगा दी 'स्टेपलर' की पिन, वीडियो वायरल होने पर भड़का गुस्सा

इस पूरे मामले पर शमशाबाद के थाना अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि पति-पत्नी का मामला है. घर से नाराज होकर उसकी पत्नी घर से कहीं चली गई है. इसमें पुलिस क्या कर सकती है? एक बच्चा उसकी पत्नी के पास है. एक बच्चा मोनू के पास है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad