उत्तराखंड में आज भी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और अभी भी बारिश से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।


 

जनजीवन प्रभावित, भूस्खलन से सड़कें बाधित

 

लगातार हो रही बारिश से प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई संपर्क मार्ग भूस्खलन और मलबा गिरने से बाधित हो गए हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब तीन छात्राएं हिमाचल के बद्दी से सकुशल बरामद, परिजनों ने नैनीताल पुलिस का जताया आभार

 

आपदा क्षेत्रों में राहत कार्य जारी

 

उत्तरकाशी के धराली में आपदा के बाद लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन भारी बारिश के कारण इसमें रुकावट आ रही है। खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर भी उड़ान नहीं भर पा रहे हैं, जिसके चलते राहत सामग्री को राफ्ट और पैदल मार्गों के जरिए प्रभावित लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। हालांकि, प्रशासन की कोशिशों से यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्गों पर बाधित आवाजाही को फिर से शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में मूक-बधिर नाबालिग के गर्भवती होने से मचा हड़कंप: अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने दी सुरक्षा, जांच शुरू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में युवतियों के विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग: दहशत फैलाकर गाड़ी छोड़ भागे आरोपी, फॉरेंसिक टीम को मिली बुलेट

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें